TV कर रहा आपकी जासूसी! पूरा घर टारगेट पर, तुरंत बदल लें ये सेटिंग

खबर शेयर करें -

smart-tv-spying-on-users smart-tv-privacy-setting

Smart TV spying on users: ज़रूरी नहीं कि आपकी जासूसी सिर्फ मोबाइल ही कर रहा हो। अब तो आपके घर का स्मार्ट टीवी भी चुपचाप आपकी हर पसंद-नापसंद नोट कर रहा है। आप क्या देख रहे हैं। कितनी देर देख रहे हैं। किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सबसे ज़्यादा वक्त बिता रहे हैं। ये सब कुछ आपका टीवी खुद नोट करता है और फिर ये डेटा चुपचाप कंपनियों के सर्वर तक पहुंचा दिया जाता है।

Smart TV spying on users

TV कर रहा आपकी जासूसी! Smart TV spying on users

अक्सर जब हम नया स्मार्ट टीवी खरीदते हैं तो सेटअप के वक्त एक-एक स्टेप को जल्दी-जल्दी स्किप कर देते हैं। लेकिन यहीं गलती हो जाती है। क्योंकि ज्यादातर टीवी में डेटा कलेक्शन वाली सेटिंग पहले से ऑन रहती है। यानी आपने कुछ सोचा भी नहीं और आपका टीवी पहले से आपकी ‘जासूसी’ में जुट गया।

यह भी पढ़ें -   दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे पर बड़ी खबर, खुशखबरी लाएगा ये दिसंबर

सिर्फ आप नहीं, पूरा घर टारगेट पर

फोन में तो बस आप ही टारगेट होते हैं, लेकिन टीवी में मामला थोड़ा गंभीर हो जाता है। वहां आपके बच्चे, माता-पिता, या घर आने वाला कोई मेहमान, सभी के देखने का पैटर्न रिकॉर्ड हो सकता है। और इसी के आधार पर टीवी में टार्गेटेड ऐड्स और कंटेंट दिखाया जाता है।

यह भी पढ़ें -  फर्जी वेबसाइटों के खिलाफ STF का अभियान, 12 को करवाया बंद

ACR टेक्नोलॉजी है असली जासूस

इस ट्रैकिंग का सबसे बड़ा हथियार होता है ACR यानी Automatic Content Recognition। ये टेक्नोलॉजी हर उस कंटेंट को पहचान लेती है जो आपके टीवी स्क्रीन पर चल रहा होता है। फिर वो जानकारी टीवी बनाने वाली कंपनी या किसी थर्ड पार्टी के पास पहुंचा दी जाती है।

क्या करें बचाव?

अगर आप नहीं चाहते कि आपका टीवी आपकी निजता में ताक-झांक करे तो ACR फीचर को मैन्युअली बंद करना होगा। इसके लिए ये काम करें।

  • सेटिंग्स में जाएं
  • Privacy या Terms & Conditions सेक्शन खोलें
  • Viewing Data, ACR या Data Collection जैसे विकल्प ढूंढें
  • इन्हें Off कर दें
यह भी पढ़ें -  सोच समझ कर दें चेक: लालकुआं के व्यापारी को 6 माह की सजा, 1.93 लाख रुपये का जुर्माना, चेक हुआ था बाउंस

बस इतना करते ही आपका टीवी आपकी आदतों को रिकॉर्ड करना बंद कर देगा। इसके बाद अब आप चैन से अपनी पसंदीदा फिल्म देख सकते हैं बिना ये सोचे कि पर्दे के पीछे कोई आपकी आदतें पढ़ रहा है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999