श्रद्धालुओं के खान-पान का खास ध्यान रखेगी धामी सरकार, शुद्ध भोजन के लिए की जा रही व्यापक तैयारी

खबर शेयर करें -

10-disaster-shelters-on-chardham-yatra-route CHAR-DHAM-YATRA

चारधाम यात्रा मार्ग के होटल – ढाबों में तीर्थयात्रियों को स्वच्छ और शुद्ध भोजन मिलेगा, इसके लिए खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने यात्रा मार्ग पर क्विक रिस्पांस टीमों और मोबाइल फूड सेफ्टी वैन की तैनाती की है। साथ ही विभाग ने यात्रा मार्ग के होटल- ढाबों और खाद्य कारोबारियों के साथ व्यापक स्तर संवाद और प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शुरू किया है।

होटल और कारोबारियों के साथ आयोजित की जा रही प्रशिक्षण कार्यशाला

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा को ग्रीन यात्रा की थीम पर संचालित करने पर जोर दे रहे हैं। इसी क्रम में खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग यात्रा मार्ग के प्रमुख शहरों में होटल और खाद्य कारोबारियों के साथ प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित कर रहा है। विभाग ने चारधाम मार्ग पर शुद्ध और ताजा भोजन उपलब्ध करवाने के लिए रोटेशन के आधार पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी तैनात किए हैं। साथ ही यात्रा मार्ग पर खाद्य पदार्थों की जांच और जन जागरुकता के लिए मोबाइल फूड सेफ्टी वैन और शिकायत रिस्तारण के लिए क्विक रिस्पांस टीम भी तैनात की गई है। विभाग ने शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर -18001804246 भी जारी किया है।

यह भी पढ़ें -  पाकिस्तानी महिला को PUBG खेलते हुए भारतीय लड़के से हुआ प्यार, चार बच्चों सहित भारत पहुंची

ये भी पढ़ें: Chardham yatra 2026: 15 अप्रैल से शुरू होगी हेली सेवा बुकिंग, जान लें पूरा प्रोसेस

श्रद्धालुओं को मिलेगा मिलावट रहित भोजन

आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन सचिन कुर्वे के निर्देश पर विभाग यात्रा मार्ग के होटल, ढाबा संचालकों के साथ मीटिंग कर ग्रीन यात्रा, स्वच्छता और मिलावट रहित भोजन उपलब्ध कराने के लिए प्रशिक्षण दे रहा है। उपायुक्त मुख्यालय गणेश कंडवाल ने बताया कि आयुक्त के निर्देशों के क्रम में अब तक उत्तरकाशी, श्रीनगर, देवप्रयाग, तीनधारा, चंबा, घनसाली, रुद्रप्रयाग, घट्टूगाड़ में 250 से अधिक होटल कारोबारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि ईट राइट अभियान के क्रम में खाद्य तेल को तीन बार से अधिक इस्तेमाल करने के बजाय इसे बायोफ्यूल बनाने के लिए उपलब्ध कराने के लिए कहा जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  फर्जी वेबसाइटों के खिलाफ STF का अभियान, 12 को करवाया बंद

शुद्ध भोजन के साथ-साथ मिलेगा स्वच्छ वातावरण: CM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा में देश-विदेश के लाखों यात्री उत्तराखंड पहुंचते हैं। हमारा प्रयास है कि ना सिर्फ तीर्थ यात्रियों को शुद्ध भोजन और स्वच्छ वातावरण मिले, बल्कि यात्रा के चलते हमारे पवित्र तीर्थस्थलों पर सिंगल यूज प्लास्टिक की समस्या भी पैदा न हो, हम सिंगल यूज प्लास्टिक का रिड्यूस, रियूज और रिसाइकिल के सिद्धांत पर काम कर रहे हैं।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999