उत्तराखंड में चढ़ेगा तापमान, उग्र होगा मौसम, पढ़ लें ताजा अपडेट

खबर शेयर करें -

 

uttarakhand weather

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। पहाड़ों में हल्की बारिश-बर्फबारी तो मैदानों में तेज धूप से लोग परेशान थे। हालांकि आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में चटक धूप दोपहर में भीषण गर्मी का एहसास कराएगी।

21 अप्रैल को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी 21 अप्रैल को प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। 21 अप्रैल को भी मौसम का यही पैटर्न रहेगा। हालांकि इसके बाद 23 अप्रैल को एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है।

यह भी पढ़ें -  भीमताल हादसे में घायल एक और ने तोड़ा दम

23 अप्रैल को करवट बदल सकता है मौसम

उत्तराखंड में 23 अप्रैल को मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है। वैज्ञानिकों की माने तो उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही तेज रफ्तार में आंधी और तूफ़ान चलने की भी संभावना है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999