वेतन बढ़ोतरी को लेकर प्रदर्शन: समर्थन करने आए कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

 

haldwani congress leader arest

हल्द्वानी में स्थित मोटाहल्दू में मदरसन कंपनी के कर्मचारियों का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी है। भारी संख्या में कर्मचारी कंपनी परिसर के बाहर धरने पर बैठे है। इस दौरान उनके समर्थन में कई कांग्रेस नेता आए। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर ले गई है।

समर्थन करने आए नेता अरेस्ट

बता दें सोमवार से कर्मचारी वेतन बढ़ोतरी को लेकर धरने पर बैठे हुए है। पुलिस ने उन्हें बीते दिन जबरन उठाने का प्रयास किया। जिसके बाद विवाद बढ़ गया था। मंगलवार को भी कर्मचारियों का प्रदर्शन कंपनी के खिलाफ जारी था। इस बीच कांग्रेस के पूर्व राज्य मंत्री हरीश पनेरु प्रदर्शनकारियों को समर्थन देने के लिए पहुंचे।

यह भी पढ़ें -  कांग्रेस पार्टी ने लालकुआं क्षेत्र की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री को दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

कांग्रेस नेता समेत तीन को पुलिस ने हिरासत में लिया

कांग्रेस नेता हरीश पनेरु की पुलिस ने नोंक-झोंक हो गई। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। साथ ही पुलिस ने छात्र महासंघ अध्यक्ष आशीष कबड़वाल और आंदोलनकारी पीयूष जोशी को भी उनके घर से उठा दिया है। पुलिस तीनों नेताओं को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999