धामी सरकार का बड़ा एक्शन मोड, सरकारी जमीनों से हटेगा अतिक्रमण

खबर शेयर करें -

देहरादून: मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने सोमवार को सभी जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटाने के अभियान को तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम सभाओं की सरकारी भूमि की भी जांच की जाए और भू कानून का उल्लंघन कर खरीदी गई जमीनों पर त्वरित कार्रवाई हो।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि जहां भी भू कानून का उल्लंघन पाया जाए, वहां संबंधित भूमि को राज्य सरकार में निहित किया जाए। साथ ही शत्रु संपत्तियों पर अवैध कब्जों को हटाने और वक्फ संपत्तियों के रिकॉर्ड की नियमित जांच करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: यहां 3 किमी जाने के लिए विक्रम चालक ने एआरटीओ से मांग डाले 300 रुपए, हाथों हाथ हो गया बड़ा एक्शन

बैठक में मुख्यमंत्री ने अन्य राज्यों से आए लोगों के शस्त्र लाइसेंस की जांच, आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों की पहचान और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने को कहा। उन्होंने अवैध राशन कार्ड बनाकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले अपात्र लोगों को चिन्हित करने और वेरिफिकेशन अभियान तेज करने के निर्देश भी दिए।

मानसून की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री ने सभी जिलों को पहले से सतर्क रहने को कहा। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, पेयजल व्यवस्था सुचारु रखने और बिजली कटौती की स्थिति में पहले से सूचना देने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा की नियमित मॉनिटरिंग करने और श्रद्धालुओं से लगातार फीडबैक लेने को कहा। यात्रा मार्गों पर पेयजल और ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश भी दिए गए।

यह भी पढ़ें -  लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज में कारगिल विजय दिवस धूमधाम से मनाया गया

वहीं मानसखंड यात्रा के तहत कैंची धाम बाईपास निर्माण कार्य अगले महीने तक पूरा करने के आदेश दिए गए।

कृषि और बागवानी योजनाओं पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पॉली हाउस, एप्पल मिशन और कीवी मिशन जैसी योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से परिणाम आधारित कार्यशैली अपनाने को कहा, ताकि किसानों की आय बढ़ाई जा सके।

यह भी पढ़ें -  आर्थिक संकट से गुजर रहे दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार उमेश राणा के परिजनों को राज्य सरकार से मिली 5 लाख की आर्थिक सहायता का चैक। परिवार ने मुख्यमंत्री श्री धामी का आभार व्यक्त किया।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने जोशीमठ सहित आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करने और मानसून से पहले संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999