धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? प्रदर्शन के बीच अमित शाह से मिले शिक्षा मंत्री

खबर शेयर करें -

 

national-dharmendra-pradhan-meets-amit-shah-amid-cjp-protest-

Jantar Mantar Protest:  जंतर मंतर से संसद तक का प्रदर्शनकारियों का मार्च अब संसद तक पहुंच गया है। इस दौरान भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। करीब 20-25 मिनट तक आंसू गैस के गोले चलाए गए।कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक संसद में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। इसी को देखते हुए संसद की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मेन गेट भी बंद कर दिया है।

प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे Jantar Mantar Protest

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए 20-25 मिनट तक आंसू गैस के गोले चलाए गए। बताते चलें कि इससे पहले ई लोग बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ गए थे।

यह भी पढ़ें -  गैरसैंण में आंदोलन: भूख हड़ताल में खून से लिखा राष्ट्रपति को पत्र,देखे video

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिले अमित शाह

प्रदर्शन के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और गृह मंत्री अमित शाह की मुलाकात हुई। मालूम हो कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा CJP पार्टी के प्रदर्शनकारियों और सोनम वांगचुक की प्रमुख मांग है।

दीपके ने भूख हड़ताल खत्म की

इसी बीच CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने भी अपना अनशन खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार से बातचीत चल रही है। ऐसे में उन्होंने आंदोलनकारियों से आंदोलन को स्थगित करने को कहा है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से CJP के प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका की बातचीत चल रही है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में युवक पर जानलेवा हमला, पार्किंग में मारपीट का CCTV फुटेज वायरल

सोनम वांगचुक ने प्रशासन को लिखा पत्र

उधर सोनम वांगचुक ने अस्पताल प्रशासन को पत्र लिखकर कहा, ‘संसद मार्च में जाना है, मुझे डिस्चार्ज करें।’

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999