प्रतिष्ठित व्यवसायी बूबू मार्बल के स्वामी राजेंद्र अधिकारी को हुआ मातृशोक!

खबर शेयर करें -

समाजसेवी एवं व्यवसायी राजेंद्र अधिकारी को मातृशोक, आज होगी अंत्येष्टि!

हल्दूचौड़। समाजसेवी एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी बूबू मार्बल के स्वामी राजेंद्र अधिकारी को मातृशोक हुआ है। उनकी माता श्रीमती रुक्मणी देवी, पत्नी स्वर्गीय प्रेम सिंह अधिकारी, का 75 वर्ष की आयु में मंगलवार प्रातः आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।

श्रीमती रुक्मणी देवी के निधन पर क्षेत्र के सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। परिजनों के अनुसार, स्वर्गीय रुक्मणी देवी की अंतिम यात्रा मंगलवार अपराह्न 2 बजे जयपुर खीमा स्थित उनके निवास से चित्रशिला घाट के लिए रवाना होगी। चित्रशिला घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  हल्दूचौड़:- चार पहिया वाहन ने पूर्व सैनिक को कुचल डाला, दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम,

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999