देहरादून में RDSS योजना के तहत खंभा लगा रहे थे कर्मचारी, करंट की चपेट में आने से मौत

खबर शेयर करें -

 

Death due to electric shock

देहरादून में बीते रविवार को ओम सिटी के पास निजी कंपनी के कर्मचारियों के साथ बड़ा हादसा हो गया। आरडीएसएस योजना के तहत बिजली के अधीन काम करने वाले एक कर्मचारी की करंट के चपेट में आने से मौत हो गई।

करंट के चपेट में आने से एक कर्मचारी की मौत

जानकारी के अनुसार आरडीएसएस योजना के तहत बिजली के अधीन काम करने वाले पांच कर्मचारी खंभा लगा रहे थे। इस दौरान पास से गुजर रही 11 हजार की लाइन से खंभा छू गया। जिससे खंभे में करंट फैल गया। घटना में एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार कर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल- जिले में 2.32 लाख राशन कार्डों का होगा सत्यापन

कंपनी ने झाड़ा पल्ला

मृतक कर्मचारी की पहचान उमेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है सभी कर्मचारी कंपनी के अधीन ठेकेदार के माध्यम से काम कर रहे थे और आरडीएसएस योजना में खंभा लगा रहे थे। हालांकि विभाग और कंपनी के अधिकारी आरडीएसएस योजना का काम चलने से पल्ला झाड रहे हैं।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

पुलिस ने मृतक के शव को को कब्जे में ले लिया है। मामले को लेकर एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिली थी कि करंट लगने से कर्मचारियों को भर्ती कराया गया है। जिसमें एक कर्मचारी की मौत हो चुकी है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  लोकसभा चुनाव 2024: ऋषिकेश पहुंच पीएम मोदी ने की जनसभा शुरू, बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999