Dhurandhar ने रचा इतिहास!, 3000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली इंडियन फ्रेंचाइजी

खबर शेयर करें -

 

dhurandhar-series-3000-crore-worldwide

Dhurandhar Series 3000 crore Worldwide: ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) की लहर इस वक्त पूरे देश में चल रही है। आदित्य धर की इस फ्रेंचाइजी ने जो मुकाम हासिल किया है वो इससे पहले किसी भी सीरीज ने नहीं किया। आपको बता दें कि धुरंधर फ्रेंचाइजी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने मिलाकर 3000 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। ये ना सिर्फ एक बड़ी कमर्शियल जीत है। बल्कि देश में लोगों की बदलती पसंद को भी दर्शाता है।

पहले पार्ट Dhurandhar की तूफानी पारी

पांच दिसंबर 2025 को धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर रिलीज की गई थी। फिल्म को लेकर दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स था। फिल्म ने घरेलू बाजार में 840 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। तो वहीं दुनिया भर में 1300 करोड़ का आकंड़ा पार किया।

यह भी पढ़ें -  आपदा का जायजा लेने ग्राऊंड जीरो पर पहुंचे महाराज, बंद मार्गों को दुरुस्त करने के दिए निर्देश

धुरंधर सीरीज ने 3000 करोड़ का आकंड़ा किया पार Dhurandhar Series 3000 crore Worldwide

पहले पार्च धुरंधर के चार महीने बाद इसका सीक्वल ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ थिएटर में रिलीज किया गया। रणवीर सिंह की इस एक्शन फिल्म ने पहले ही दिन से रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए। इस फिल्म ने दुनिया भर में अब तक 1700 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। खास बात ये है कि ‘धुरंधर 2’ भारतीय एक ही भाषा (हिंदी) में 1000 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म भी बन गई है। पूरी सीरीज ने कुल मिलाकर 3000 करोड़ का ऐतिहासिक माइलस्टोन हासिल किया है।

यह भी पढ़ें -  Ram Mandir पहुंच रहे लाखों लोग, रात 11 बजे तक होंगे दर्शन, भीड़ को देखते हुए VIP लोगों से खास अपील

टॉप इंडियन फिल्म फ्रेंचाइजी से तुलना

फ्रेंचाइजी पार्ट 1 पार्ट 2 कुल

  • धुरंधर 1307.35 करोड़ 1712 करोड़ 3019.35 करोड़
  • बाहुबली 650 करोड़ 1788 करोड़ 2438 करोड़
  • पुष्पा 350.10 करोड़ 1742.10 करोड़ 2092.20 करोड़
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999