बिना ट्यूशन स्व-अध्ययन से हासिल की सफलता, 500/500 अंक लाकर हर्षा बनी प्रेरणा की मिसाल

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर (उत्तराखंड): केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 2026 घोषित कर दिया है। इस बार रुद्रपुर की छात्रा हर्षा ने 500 में से 500 अंक प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। दिल्ली पब्लिक स्कूल की इस होनहार छात्रा की उपलब्धि ने न केवल स्कूल बल्कि पूरे उत्तराखंड को गौरवान्वित किया है।

हर्षा की इस ऐतिहासिक सफलता के बाद स्कूल में जश्न का माहौल है। शिक्षक, छात्र और अभिभावक सभी बेहद उत्साहित नजर आए। स्कूल के चेयरमैन सुरजीत सिंह ने हर्षों की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि हर्षा की मेहनत, अनुशासन और लगन यह साबित करती है कि दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें -  इस भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड हुआ जारी, आई है 272 पदों पर भर्ती

उन्होंने भावुक होते हुए बताया कि हर्षा ने कठिन परिस्थितियों में भी लगातार पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित रखा। उन्होंने यह भी कहा कि यह सफलता उन लोगों के

लिए भी जवाब है जो कभी-कभी स्कूल की आलोचना करते हैं।

हर्षा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने किसी भी प्रकार की ट्यूशन नहीं ली, बल्कि स्व-अध्ययन और नियमित अभ्यास के जरिए यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने कहा कि उन्हें खुद भी इतने अच्छे अंक आने की उम्मीद नहीं थी।

बहीं, हर्षा की मां ने बताया कि वह शुरू से ही पढ़ाई को लेकर गंभीर रही है और उसने हर दिन ईमानदारी से तैयारी की। उन्होंने कहा कि बेटी की सफलता पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड भाजपा नेता कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने हिंदू धर्म की आस्था को किया आहत, देखें वीडियो

CBSE Result 2026: मुख्य आंकड़े

कुल पंजीकृत छात्र: 24,83,479

परीक्षा में शामिल: 24,71,777

सफल छात्र: 23,16,008

कुल पास प्रतिशतः 93.70%

95% से अधिक अंक: 55,368 छात्र

90% से अधिक अंक: 2.21,574 छात्र

अन्य टॉपर्स का प्रदर्शनः

रुड़की के माउंट लिटेरा स्कूल की छात्रा निहिता ने 99.2% अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया।

दूसरे स्थान पर आयशा रही, जिन्होंने 98.8% अंक प्राप्त किए।

बहीं सीनियर सेकेंडरी स्कूल की बार छात्राओं ने 98.2% अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया।

मैं उत्साह का माहौल देखने को मिला।

बुधवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 2026 घोषित कर दिया है। परिणाम जारी होते ही देशभर के लाखों छात्रओं

इस वर्ष भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक हासिल किए हैं, जिससे शिक्षा के स्तर में

यह भी पढ़ें -  अस्पताल में साली की तीमारदारी करने आए व्यक्ति की तीन दिन बाद मिली लाश, बेटे ने लगाया हत्या का आरोप

लगातार सुधार देखने को मिल रहा है।

बोर्ड के अनुसार कुल पास प्रतिशत 93% से अधिक रहा है, जो पिछले वर्ष के मुकाबले स्थिर और बेहतर प्रदर्शन को दर्शाता है। बड़ी संख्या में छात्रों ने 90%

और 95% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

परिणाम जारी होने के बाद स्कूलों और घरों में खुशी का माहौल है। छात्र अपने भविष्य की आगे की पढ़ाई को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं।

शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार का परिणाम छात्रों की मेहनत, डिजिटल लर्निंग और बेहतर शिक्षण व्यवस्था का परिणाम है। अपना रिजल्ट देखने के

लिए इस लिंक पर क्लिक करें :http://www.cbseresults.nic.in

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999