गुलदार हमले में घायल सुरक्षित, प्रशासन की त्वरित सक्रियता से टला बड़ा खतरा

खबर शेयर करें -

जिलाधिकारी मनीष कुमार की त्वरित सक्रियता से गुलदार हमले में घायल खतरे से बाहर

जनपद चम्पावत के बाराकोट ब्लॉक अंतर्गत मऊ (चौमेल) क्षेत्र में गुलदार के हमले में घायल हुई ज्योति को प्रशासन की त्वरित सक्रियता के चलते समय रहते उपचार उपलब्ध कराया गया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार से दून पहुंचा सीएम धामी का प्रचार रथ, बोले 36 हजार वोटों से ज्यादा होगा इस बार जीत का अंतर

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन द्वारा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ करते हुए घायल छात्रा को उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की टीम ने उसका प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकीय परीक्षण के उपरांत घायल की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। बेहतर उपचार हेतु घायल को जिला चिकित्सालय चम्पावत रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं के वरिष्ठ समाजसेवी व मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष पूरन सिंह रजवार का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार घटना की सूचना मिलते ही उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट पहुंचे और घायल छात्रा का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देशित किया कि उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

जिलाधिकारी ने छात्रा के परिजनों से भी भेंट कर उन्हें हर संभव चिकित्सीय एवं प्रशासनिक सहायता का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर -बस में कहासुनी के बाद पति पत्नी को हल्द्वानी बस अड्डे छोड़कर गया, हुआ फिर यह

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने वन विभाग को निर्देशित किया कि प्रभावित क्षेत्र में गुलदार को पकड़ने हेतु तत्काल पिंजरा लगाया जाए, नियमित गश्त बढ़ाई जाए तथा ग्रामीणों को सतर्क एवं जागरूक किया जाए, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999