लालकुआं के वरिष्ठ समाजसेवी व मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष पूरन सिंह रजवार का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

खबर शेयर करें -

लालकुआं न्यूज़- मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं नगर पंचायत लालकुआं के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष पूरन सिंह रजवार का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूरन सिंह रजवार को आज सुबह अचानक सांस लेने में तकलीफ हुई। हालत बिगड़ने पर उनके पुत्र रघुवीर सिंह रजवार और विनय रजवार उन्हें अन्य परिजनों के साथ तत्काल हल्द्वानी स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान शाम लगभग 5 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

यह भी पढ़ें -  38 वे राष्ट्रीय खेल के लिए उत्तराखंड की खो-खो टीम में 11 खिलाड़ी हल्दूचौड़ के, लगा बधाईयों का तांता

उनके निधन की खबर मिलते ही वार्ड नंबर दो स्थित उनके आवास पर लोगों का तांता लग गया। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिक नेता एवं क्षेत्रवासी उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

पूरन सिंह रजवार क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी, अनुभवी जननेता और ख्याति प्राप्त मंच संचालक के रूप में जाने जाते थे। उनकी ओजस्वी आवाज और प्रभावशाली मंच संचालन से वे हर कार्यक्रम में विशेष पहचान रखते थे। सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भूमिका रही, जिससे क्षेत्रवासियों के बीच उन्हें विशेष सम्मान प्राप्त था।

यह भी पढ़ें -  कांग्रेस से एक और पूर्व विधायक का इस्तीफा, बीजेपी में हो सकती है ज्वाइनिंग

उनके निधन से लालकुआं क्षेत्र ने एक लोकप्रिय जननेता और समाजसेवी को खो दिया है। क्षेत्रवासियों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999