पिथौरागढ़ में सनसनीखेज वारदात, पति ने पहले दुपट्टे से घोंटा गला फिर चाकू से की पत्नी की निर्मम हत्या

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़ : नगर क्षेत्र के जाखनी इलाके में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने शक और घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले पत्नी का दुपट्टे से गला घोंटा और फिर चाकू से कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी स्वयं कोतवाली पहुंचा और पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

Husband Kills Wife in Pithoragarh After Domestic Dispute, Surrenders at Police Station: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, झूलाघाट के कानड़ी गांव निवासी राजू कुमार ने अपनी पत्नी नीलम और 15 वर्षीय बेटे व 13 वर्षीय बेटी को पिथौरागढ़ नगर के जाखनी क्षेत्र में किराए के मकान में रखा हुआ था। राजू कुमार स्वयं पुणे में गार्ड की नौकरी करता था और हाल ही में अवकाश पर घर लौटा था। शनिवार सुबह करीब पांच बजे पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी : कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया की प्रगति एवं मतदाताओं से विशेष अपील…

बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान राजू कुमार ने नीलम के दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया। जब नीलम बेहोश हो गई तो आरोपी ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह सीधे कोतवाली पहुंचा और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया, जहां महिला खून से लथपथ हालत में मृत पाई गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  कांग्रेस में नहीं थम रहा अंतर्कलह: अब इस नेता ने खोला मोर्चा, सोशल मीडिया पर लिखा ‘आज से पार्टी को नमस्ते’

इस मामले में क्षेत्राधिकारी गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पति द्वारा पत्नी पर शक किए जाने की बात सामने आई है, जो विवाद और हत्या का कारण बना। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। घटना के बाद से इलाके में दहशत और शोक का माहौल बना हुआ है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999