हल्द्वानी : कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया की प्रगति एवं मतदाताओं से विशेष अपील…

खबर शेयर करें -

मुख्य चुनाव आयुक्त बीo वीo आरo सीo पुरुषोत्तम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) की प्रगति पर वर्चुअल बैठक ली। जिसमें कुमाऊं आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार दीपक रावत ने कैंप कार्यालय हल्द्वानी से प्रतिभागी किया।

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया की प्रगति एवं मतदाताओं से विशेष अपील

कुमाऊं आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार दीपक रावत ने कुमाऊं मंडल के सभी मतदाताओं कहा कि आप सभी अवगत हैं, विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया वर्तमान में गतिमान है। इस संबंध में फॉर्म वितरण एवं संग्रहण का कार्य लगभग अंतिम चरण में है।

यह भी पढ़ें -  2,000 तक की UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा चार्ज, अटकलों के बीच सरकार ने साफ की स्थिति

मंडलायुक्त ने अवगत कराया कि कुमाऊं मंडल अंतर्गत जनपदों में फॉर्म संग्रहण की स्थिति वर्तमान में चम्पावत व अल्मोड़ा 100 प्रतिशत, बागेश्वर 99.7 प्रतिशत, पिथौरागढ़ 99.6 प्रतिशत, नैनीताल व उधमसिंह नगर 98.5 प्रतिशत हो गई है।

मंडलायुक्त ने बताया कि कुछ फॉर्म अभी भी ‘अनकलेक्टेबल’ श्रेणी में हैं, जिन्हें एकत्र नहीं किया जा सका है। इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे समस्त बीएलओ को स्पष्ट निर्देश जारी करें। यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं किसी मतदाता के उपस्थित होने के बावजूद लापरवाही के कारण फॉर्म ना छूटा हो। इस बिंदु की गहनता से जांच की जा रही है ताकि किसी भी मतदाता का नाम गलती से सूची से न कटे और उनका मतदान का अधिकार सुरक्षित रहे।

यह भी पढ़ें -  फायरिंग कांड का खुलासा: हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा, हथियार बरामद

मंडलायुक्त दीपक रावत ने जनता से अपील करते हुए कहा है कि सभी नागरिकों से अनुरोध है कि यदि आपने बीएलओ से फॉर्म प्राप्त किया था लेकिन अभी तक उसे जमा नहीं किया है, तो कृपया अपना फॉर्म तत्काल अपने क्षेत्र के बीएलओ को सौंप दें। यह सुनिश्चित करें कि आपका मतदान का अधिकार सुरक्षित रहे। मतदाता सूची में प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम शामिल करना हमारी प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की त्रुटि को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  गौला नदी में गाड़ी भरा रहे तीन युवकों को इस स्टोन क्रेशर के पास बुलाकर हमलावरों ने धारदार हथियारों से किया प्राण घातक हमला……….. तीन हुए जख्मी……… एक की हालत नाजुक………… पुलिस जांच में जुटी…………
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999