स्टेट डाटा सेंटर के सुचारू करने के बाद उठाए गए ये कदम, निदेशक नितिका खंडेलवाल ने दी जानकारी

खबर शेयर करें -

नितिका खंडेलवाल

साइबर हमले के बाद स्टेट डाटा सेंटर का काम कई दिनों तक ठप था। लेकिन डाटा सेंटर के सुचारू होने के बाद कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट एजेंसी की निदेशक नितिका खंडेलवाल ने उठाए गए इन महत्वपूर्ण कदमों के बारे में जानकारी दी।

स्टेट डाटा सेंटर के सुचारू करने के बाद उठाए गए ये कदम

इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट एजेंसी की निदेशक नितिका खंडेलवाल ने बताया कि डाटा सेंटर को सुरक्षित रूप से संचालन हेतु विभिन्न पॉलिसीज का पुनरावलोकन किया गया। उन्हें वर्तमान आवश्यकताओं के अनुसार नीति को पुनः संशोधित करते हुए यथा संभव सुदृढ़ किया गया है।

यह भी पढ़ें -  रजत जयंती वर्ष पर 1 से 9 नवम्बर तक मनाया जाएगा राज्य स्थापना सप्ताह

प्रमुखतः डाटा बैकअप एवं रिकवरी पालिसी को संशोधित किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य निरंतरता बनाए रखने के लिए Data Centre में डेटा बैकअप और रिकवरी के लिए दिशानिर्देश प्रदान करना और किसी भी हानि, उपकरण विफलता या आपदा की स्थिति में डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

ये हैं पॉलिसी के मुख्य बिंदु

  • 1 . एक निश्चित बैकअप प्रक्रिया का पालन करना तथा लिए गए बैकअप को भी एक निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत सुरक्षित रखना
  • 2 . महत्वपूर्ण डेटा के लिए सुरक्षित परिवहन और encryption(कूटलेखन) के साथ नियमित ऑफसाइट storage.
  • 3 . न्यूनतम प्रत्येक 3 महीने में डेटा की अखंडता सुनिश्चित करने के लिए परीक्षण।
  • 4 . महत्वपूर्ण डाटा को सम्बेदनशीलता के आधार पर प्राथमिकता देना।
  • डेटा प्रतिधारण (retension)हेतु 3-2-1 की रणनीति का पालन करना (ये रणनीति बताती है कि आपदा पुनर्प्राप्ति के लिए आपके पास अपने डेटा की 3 प्रतियां (आपका उत्पादन डेटा और 2 बैकअप प्रतियां) दो अलग-अलग मीडिया (डिस्क और टेप) पर होनी चाहिए और एक प्रति ऑफ-साइट होनी चाहिए।
  • किसी भी अटैक की स्थिति में क्लीन डाटा का पुनर्स्थापन एवं साइबर घटनाओं के दौरान बैकअप।
  • रैंसमवेयर सुरक्षा के लिए बैकअप अखंडता (Backup integrity) की निरंतर निगरानी और सत्यापन।
यह भी पढ़ें -  चिकित्सा स्वास्थ्य पर इतने पदों पर आई वैकेंसी,हुई विज्ञप्ति जारी,इस तरह से कर सकते हैं आवेदन

24 घंटे SOC का किया जाएगा संचालन

  • 24 x 7 Security Operation Centre (SOC) का संचालन शुरू किया गया है।
  • विगत २ माह में लगभग १७०० से अधिक साइबर अटैक्स को निष्फल किया गया।
  • उपयोगकर्ता अनुभव को बेहतर बनाने के लिए, उपयोगकर्ता प्रतिक्रिया प्रणाली को बेहतर और मजबूत किया गया है।
  • नितिका खंडेलवाल ने बताया कि पूर्व में भी कई प्रभावी सुरक्षा उपाय किए गए थे। उपरोक्त सभी बिन्दुओं पर सुधार की प्रक्रिया निरन्तर जारी है। इससे एक मजबूत साइबर सिक्योरिटी परिक्षेत्र विक्सित होगा और डिजिटल पब्लिक गुड सुरक्षित रह सकेगा।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी - शहर में 16 साल के नाबालिग युवक को मार दी गोली, आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें दे रही दबिश
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999