हल्द्वानी – शहर में 16 साल के नाबालिग युवक को मार दी गोली, आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें दे रही दबिश

खबर शेयर करें -


हल्द्वानी – शांत शहर हल्द्वानी में अब अपराध का ग्राफ दिन पर दिन बढ़ता ही चला जा रहा है, टीपीनगर चौकी क्षेत्र के आनंदपुर गांव में शराब पीने के दौरान दो दोस्तों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी की एक दोस्त ने दूसरे के सीने पर गोली मार दी। घायल युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। युवक को एसटीएच में उपचार के लिए ले जाया गया, हालत गंभीर होने पर वेदांत को बरेली अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। उसे पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि गोली युवक के दाहिने तरफ सीने पर लगी है। पुलिस के अनुसार, 16 वर्षीय वेदांत मूलरूप से नेपाल व हाल देहरादून का निवासी है। आनंदपुर गांव में रहने वाले एक युवक से उसकी दोस्ती है। इसलिए वह 15 दिन पहले दोस्त के घर आया था। कोतवाल मलिक ने बताया की आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसे गिरफ्तार करने के लिए टीमें दबिश दे रही हैं

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बिग ब्रेकिंग -पिथौरागढ़ में दिल दहला देने वाली घटना : बेटे के हमले में पिता की मौत, गांव में पसरा मातम
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999