उत्तराखंड-यहाँ इस एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग

खबर शेयर करें -

अहमदाबाद-ऋषिकेश योगा एक्सप्रेस ट्रेन के कोच में रविवार को अचानक आग लगने से यत्रियों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि समय से आग पर काबू पा लिया गया और कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ।

जानकारी के अनुसार, ट्रेन अहमदाबाद से ऋषिकेश जा रही थी। सुबह आरटी सेंटर रुड़की से सूचना मिली कि गाड़ी संख्या 19031 अहमदाबाद ऋषिकेश योगा एक्सप्रेस ट्रेन में रेलवे स्टेशन इकबालपुर के पास ब्रेक लगाने के दौरान आग लग गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी उप निरीक्षक प्रीति करनवाल पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन इकबलपुर पहुंचीं। इस दाैरान कोच के यात्री नीचे उतरे हुए थे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड की पहाड़ी टोपी को देखकर राहुल गांधी बोले- ‘ये RSS की टोपी है’

लक्सर जीआरपी थाना अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि कोच के निचले हिस्से में आग लगी थी। आग से कोई नुकसान नहीं हुआ है। रेलवे कर्मचारियों ने कोच को दुरुस्त कर दिया है। करीब एक1 घंटे बाद ट्रेन को ऋषिकेश के लिए रवाना कर दिया है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999