शासन स्तर पर अधिकारियों के तबादलों को लेकर चर्चा तेज,जल्द ही बड़े फेरबदल की संभावना

खबर शेयर करें -


उत्तराखंड में शासन स्तर पर अधिकारियों के तबादलों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार, जल्द ही बड़े फेरबदल की संभावना जताई जा रही है, जिसमें बड़े विभागों के अधिकारी भी प्रभावित हो सकते हैं। इस बदलाव की प्रक्रिया का होमवर्क पहले ही पूरा किया जा चुका है, और जल्द ही अधिकारियों की तबादला सूची जारी होने की उम्मीद है।

कार्मिक और वित्त विभाग में हो सकता है बदलाव:

हाल ही में अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने मुख्य सचिव का पद संभाला है। उनके पास अब कार्मिक और वित्त विभाग की जिम्मेदारी है, और इस संबंध में भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है। माना जा रहा है कि इन विभागों में बदलाव के लिए भी होमवर्क पूरा कर लिया गया है और आगामी तबादला सूची में इन विभागों को भी शामिल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में लोगों को नहीं मिल रही ट्रैफिक जाम से राहत


बड़े विभागों में फेरबदल:

प्रदेश के बड़े विभागों जैसे ऊर्जा, PWD, स्वास्थ्य, पर्यटन और सिंचाई में भी फेरबदल की चर्चा है। खासतौर पर उन विभागों में बदलाव की संभावना है जहां सचिव स्तर के अधिकारी तीन साल या उससे अधिक समय से पदस्थ हैं। इन विभागों में नए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जा सकती है।


नए अधिकारियों को मिल सकती है अहम जिम्मेदारी:

यह भी पढ़ें -  सल्ट विधानसभा उप निर्वाचन के प्रथम चक्र के मतगणना का परिणाम-देखें

इसके साथ ही, ऐसे अधिकारियों को भी नए विभागों की जिम्मेदारी दी जा सकती है जो हाल ही में सचिव स्तर पर पदोन्नत हुए हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कोई प्रमुख जिम्मेदारी नहीं दी गई है। इसके अलावा, नए चेहरे और साइडलाइन पर पोस्ट किए गए अधिकारियों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं।

जिला स्तर पर भी हो सकते हैं बदलाव:

चर्चा यह भी है कि शासन स्तर के बाद अब जिला स्तर पर भी बदलाव हो सकते हैं। इन बदलावों में कुछ अपर सचिव स्तर के अधिकारियों को जिलों में भेजने का प्लान है। विशेष रूप से उन अधिकारियों को पर्वतीय जिलों में भेजा जा सकता है जिनके पास लंबे समय से कोई जिला नहीं है। इसके अलावा, प्राधिकरण या सिडकुल जैसी संस्थाओं में भी बदलाव की संभावना है। सबसे अधिक ध्यान जिलाधिकारी स्तर पर होने वाले बदलावों पर होगा, जिसमें गढ़वाल के दो-तीन जिले प्रभावित हो सकते हैं, वहीं कुमाऊं के दो जिलों में भी फेरबदल हो सकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  युवा महोत्सव के लिए दिल्ली रवाना हुआ 72 सदस्यीय दल, मंत्री ने दी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999