अल्मोड़ा- सल्ट में जर्जर सड़क की वजह से मरीज को डोली पर ले जाना पड़ा, ग्रामीणों में आक्रोश,देखे वीडियो

खबर शेयर करें -


अल्मोड़ा। सल्ट विधानसभा क्षेत्र में खराब सड़कों की समस्या फिर एक बार लोगों की परेशानी का कारण बनी। थाकुली–मैदारी मोटर मार्ग, जिसे करीब तीन साल पहले विधायक निधि से बनाया गया था, लंबे समय से पूरी तरह क्षतिग्रस्त पड़ा है। मरम्मत और नियमित सफाई न होने की वजह से सड़क जगह-जगह धंस गई है, गड्ढों और मलबे से भरी है, जिससे ग्रामीणों को रोजाना जोखिम उठाना पड़ रहा है।

video- https://youtu.be/Ahq1cwqAAhA?si=G7KZr34Ug1LvDvbn


शुक्रवार को इसी जर्जर सड़क ने ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। बताया गया कि गांव की एक महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले जाना चाहते थे, लेकिन खराब सड़क के चलते कोई वाहन गांव तक पहुंच ही नहीं पाया। मजबूर होकर ग्रामीणों ने महिला को डोली पर बैठाकर कई किलोमीटर पैदल मुख्य सड़क तक पहुंचाया, जहां से उसे अस्पताल ले जाया गया। इस घटना ने सड़क व्यवस्था की जमीनी हकीकत को उजागर कर दिया है।

यह भी पढ़ें -  कार में महिला पुरुष की लाश मिलने से इलाके में सनसनी

ग्रामीणों का कहना है कि तीन साल पहले सड़क का निर्माण तो किया गया, लेकिन उसके बाद से न कोई रखरखाव हुआ, न मरम्मत। बरसात के बाद हालात और बिगड़ गए हैं। कई स्थानों पर गहरी खाई बनने के कारण पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है। क्षेत्रवासियों का यह भी कहना है कि सड़क की खराब हालत की जानकारी विभाग व जनप्रतिनिधियों को कई बार दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्यवाही नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

यह भी पढ़ें -  38वे राष्ट्रीय खेलों के पास को भटक रहे कई मिडिया कर्मी, इस टीम का रहा दबदबा


वहीं, सल्ट विधायक महेश जीना ने स्वीकार किया कि यह सड़क वास्तव में विधायक निधि से बनाई गई थी, लेकिन बरसात में कई सड़कों के क्षतिग्रस्त होने और पहाड़ी भौगोलिक स्थिति की कठिनाइयों के कारण मरम्मत में देरी हुई। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा सर्वे कर लिया गया है और जल्द ही इस सड़क को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  ब्रेकिंग -10 दिन के अंदर मदरसों के जांच के मिले निर्देश

ग्रामीणों को अब विभागीय कार्रवाई और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की प्रतिबद्धता पर भरोसा है, लेकिन लगातार बदहाल सड़कों ने क्षेत्रवासियों की चिंता बढ़ा दी है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999