BAT-BMS App से बीच सड़क में बंद हो रहे ई-रिक्शा! लेकिन कैसे?, जानें

खबर शेयर करें -

 

bat-bms-app-turn-off-battery-of-e-rickshaw

BAT-BMS App: सोशल मीडिया पर बीते एक-दो दिन से कई ऐसी वीडियोज वायरल हो रही हैं। जिसमें एक ऐप से सड़क पर चलते इलेक्ट्रिक रिक्शा को बंद किया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति बैठ-बैठे ही एक ऐप के जरिए इलेक्ट्रिक रिक्शा को बंद कर रहा है। अब इन वीडियोज ने इंटरनेट पर सड़क सुरक्षा को लेकर एक बड़ी बहस छेड़ दी है। साथ ही ये भी सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर एक ऐप से ऐसे कैसे ई-रिक्शा बंद हो रहे हैं। चलिए इस आर्टिकल में जान लेते है।

कैसे काम करती है BAT-BMS App?

दरअसल जिस ऐप से ई-रिक्शा बंद हो रहे है उसका नाम BAT-BMS है। ये एक बैटरी मैनेजमेंट ऐप है। चाइनीज कंपनी Shenzhen Grenergy Technology ने इसे तैयार किया है। ब्लूटूथ-इनेबल लिथियम बैटरी को मॉनिटर करने के लिए इसे बनाया गया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड -5 दिन बाद मिला लापता महिला ट्रैकर का शव

15 मीटर की रेंज तक हो सकता है इस्तेमाल

इस ऐप की मदद से आप बैटरी का चार्ज लेव, वॉल्टेज, करंट, टेंपरेचर, साइकिल काउंट और इंडिविजुल सेल हेल्थ आदि कई इंफोर्मेशन डिस्प्ले का पता लगा सकते है। ब्लूटूथ लो एनर्जी (BLE) के जरिए ये कनेक्ट होता है। 15 मीटर की रेंज तक आप इसका इस्तेमाल कर सकते है। मेनली इसे सोलर, मरीन और ऑफ-ग्रिड बैटरी सिस्टम के लिए तैयार किया गया था।

इस ऐप से ई-रिक्शा कैसे बंद हो रहे हैं?

अब सवाल ये है कि चाइनीज कंपनी का ये ऐप भारत की सड़कों पर दौड़ रहे ई-रिक्शा को कैसे रोक रहा है। तो आपको बता दें कि देश में कई ई-रिक्शाओं में चीन में बनी BMS बैटरी यूज होती है। ये बैटरी ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में मूल निवास स्वाभिमान महारैली कार्यकम के दौरान सामान्य वाहनों हेतु रूट/डायवर्जन प्लान,पढ़े खबर

इन बैटरी को ना ही कॉन्फिगर किया जाता है और ना ही इनमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी बाई-डिफॉल्ट ऑफ की जा सकती है। यहीं वजह है कि बैटरी अनसिक्योर ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ ही यूज होती है।

ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से बैटरी के आउटपुट को रोका जा सकता

आसान भाषा में समझें तो इसका सीधा मतलब ये है कि कोई भी इनकी रेंज में आकर ब्लूटूथ से बैटरी को कनेक्ट कर इसे ऑन या ऑफ कर सकता है। फोन के बैटरी से कनेक्ट होने के बाद ऐप से बैटरी की आउटपुट रोकी जा सकती है। कनेक्ट हने पर ई-रिक्शा की मोटर बंद हो जाती है।

यह भी पढ़ें -  बहू ने प्रेमी साथ मिल सास को उतारा मौत के घाट ,दोनों हुए गिरफ्तार

क्या हर रिक्शा हो सकता है बंद?

हालांकि ये ऐप हर ई-रिक्शा पर काम नहीं करता। ये केवल उन बैटरी से कनेक्ट होगा जिसमें कंपैटिबल ब्लूटूथ सिस्टम लगा है। साथ ही कनेक्टिविटी का ऑप्शन ऑन हो। मतलब ये ऐप लीड-एसिड बैटरी पर काम नहीं करता। जिसके चलते जिन ई-रिक्शा पर लीड-एसिड बैटरी लगी है वो इससे बंद और स्टार्ट नहीं होंगे।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999