भूकंप से डोली धरती. दिल्ली एनसीआर में लोग घरों से बाहर निकले।।

खबर शेयर करें -

नई दिल्‍ली: दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। सोमवार रात को करीब 11.40 बजे के आसपास भूकंप के झटके आए। र‍िक्‍टर स्‍केल पर इसकी तीव्रता 7.2 मापी गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि इसका सेंटर चीन के दक्षिणी शिनजियांग में था। इन झटकों ने लोगों की नींद उड़ा दी। घबराकर लोग अपने घरों से बाहर आ गए। लोगों ने बताया कि उन्‍होंने अपने बेड को हिलते हुए महसूस किया। कुछ का कहना था कि उन्‍होंने दीवार में लगी घर को साफ हिलते देखा। पिछले कुछ समय में दिल्‍ली-एनसीआर में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इसने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। भूकंप के झटके सीमा पार अफगानिस्तान और पाकिस्तान में भी महसूस किए गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  भवाली युवा महोत्सव 2025: कला, सेवा और पुरस्कारों का भव्य संगम: 300+ प्रतिभाओं का अद्वितीय संगम, कल होगा विजेताओं का ऐलान।dekhe video
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999