एलबीएस में 11 में से दो पदों पर होगा चुनाव अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद पर आमने-सामने मुकाबला

खबर शेयर करें -

लालकुआं न्यूज़- लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ में छात्रसंघ निर्वाचन 2026-27 को लेकर चुनावी तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। छात्रसंघ के कुल 11 पदों में से केवल दो पदों—अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष—पर चुनाव होगा, जबकि आठ पदों पर एक-एक प्रत्याशी होने के कारण निर्विरोध निर्वाचन तय है। वहीं विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर किसी भी छात्र ने नामांकन नहीं कराया, जिससे यह पद रिक्त रहेगा।

अध्यक्ष पद पर हिमांशु पांडे और हिमांशु सुयाल के बीच सीधा मुकाबला होगा। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर खुशी मेहता और शिखा खत्री आमने-सामने हैं। दोनों पदों पर दो-दो प्रत्याशी होने के कारण मतदान के बाद ही परिणाम सामने आएगा।

यह भी पढ़ें -  शैमफोर्ड स्कूल की हर्षिता ने जीता अंडर-15 बैडमिंटन प्रीमियर लीग का खिताब

इन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय
महाविद्यालय में उपाध्यक्ष छात्र पद पर सावन मेहता, उपाध्यक्ष छात्रा पद पर करिश्मा, सचिव पद पर दीपक कुमार, संयुक्त सचिव पद पर आंचल बैठा, सांस्कृतिक सचिव पद पर भावना भट्ट तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर अभिषेक भट्ट का निर्विरोध निर्वाचन तय है।

संकाय प्रतिनिधि पदों में कला वर्ग से भास्कर जोशी और वाणिज्य वर्ग से गीतांजलि दुम्का ने नामांकन कराया है। इन दोनों पदों पर भी एक-एक प्रत्याशी होने के कारण निर्विरोध निर्वाचन होगा। विज्ञान वर्ग में किसी भी प्रत्याशी के नामांकन नहीं कराने से विज्ञान संकाय प्रतिनिधि का पद खाली रहेगा।

यह भी पढ़ें -  दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आएंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, कोर कमेटी बैठक में होंगे शामिल

शांतिपूर्ण चुनाव के लिए तैयारियां
महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव प्रक्रिया संरक्षक एवं प्राचार्य डॉ. सीमा श्रीवास्तव तथा छात्रसंघ निर्वाचन अधिकारी डॉ. आरके सिंह के दिशा-निर्देशन में संचालित की जा रही है। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए महाविद्यालय प्रशासन की ओर से विभिन्न समितियों का गठन किया गया है।

इसके साथ ही स्थानीय पुलिस प्रशासन और लोकल इंटेलिजेंस यूनिट का भी सहयोग लिया जा रहा है। महाविद्यालय प्रशासन की ओर से चुनाव से संबंधित व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में पंचायत चुनाव का दूसरा चरण शांतिपूर्ण संपन्न, 76.07% मतदान दर्ज

29 सितंबर को मतदान होना है। अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद पर होने वाले सीधे मुकाबले के चलते इन दोनों पदों के परिणाम पर छात्र-छात्राओं की नजर रहेगी, जबकि अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999