हल्द्वानी- रामपुर रोड पर सड़ा गला शव मिलने से मची सनसनी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में रामपुर रोड पर शराब की दुकान के पास शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।सड़ी-गली लाश मिलने से खलबली मच गई। जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम दुकान के पास बनी झोपड़ी में पड़ा शव दिखाई दिया। लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। लोगों ने बताया कि पिछले काफी समय से झोपड़ी में कोई नहीं रहता है। पुलिस के अनुसार शव 45 से 50 वर्षीय व्यक्ति का है, लगभग 10 दिन पुराना होने के कारण शव सड़ चुका है,जिसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999