कांग्रेस नेता के भाई की हत्या: फावड़ा और दरांती से हमला कर उतारा मौत के घाट, मची सनसनी

खबर शेयर करें -

 

murder

चंपावत में कांग्रेस के पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल की भाई की बीते शनिवार को नृशंस हत्या कर दी गयी है। जिसके बाद से इलाके में सनसनी मची हुई है।

कांग्रेस नेता हेमेश खर्कवाल के भाई की हत्या

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह कांग्रेस के पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के चचेरे भाई अंबादत्त खर्कवाल ( 83) की उनके ही गांव में नृशंस हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है हमलावर में फावड़ा और दरांती जैसे धारदार उपकरणों का इस्तेमाल किया गया। है। हत्या की वारदात के बाद से ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

यह भी पढ़ें -  SSP NAINITAL के कुशल नेतृत्व में SOG व हल्द्वानी पुलिस को मिली बड़ी सफलता,हल्द्वानी नुमाइश में तलवारबाजी कर मारपीट करने वाले 02 आरोपी हथियार के साथ हुए गिरफ्तार

मानसिक रूप से अस्वस्थ है आरोपी

बताया जा रहा है अंबादत्त खर्कवाल अपने घर के आंगन में थे। इसी दौरान सुभाष खर्कवाल (38) हथियार लेकर उनके घर पहुंचा और अचानक उनपर हमला कर दिया। आसपास के लोग शोर सुनकर मौके पर पहुंचे तब तक बुजुर्ग की मौत हो चुकी ही। बताया जा रहा है सुभाष मानसिक रूप से अस्वस्थ है।

यह भी पढ़ें -  नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान द्वारा श्री श्री गणपति बैंकट हॉल में काव्य गोष्ठी का सम्मान समारोह धूमधाम से किया आयोजन

कुछ ही दिन पहले टनकपुर से अपने पैतृक गांव लौटे था मृतक

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि अंबादत्त खर्कवाल कुछ ही समय पहले टनकपुर से अपने पैतृक गांव लौटे थे। वे कभी अपने छोटे बेटे संजय के साथ गांव में रहते थे, तो कभी बड़े बेटे सुरेश के साथ टनकपुर में। घटना के वक्त संजय घर पर मौजूद नहीं था, जबकि सुरेश टनकपुर में नौकरी पर था।

यह भी पढ़ें -  तीन बार रची गई केतन अग्रवाल की मौत की साजिश!, एक बार तो मां ने बचाया

आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। कोतवाली प्रभारी बच्ची सिंह बिष्ट ने पुष्टि की है कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है और मृतक के परिजन सदमे में हैं

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999