हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: गेहूं कटाई के दौरान 8 फीट गहरे पिट में गिरकर 11 वर्षीय बच्चे की मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के कठघरिया क्षेत्र स्थित बच्चीनगर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। गेहूं कटाई के दौरान 11 वर्षीय एक बच्चे की पानी से भरे गहरे पिट में गिरने से मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, मूल रूप से बदायूं निवासी चंद्रभान कश्यप अपने परिवार के साथ कठघरिया के बच्चीनगर में किराए के मकान में रहते हैं और मिस्त्री का काम करते हैं। परिवार के अन्य सदस्य खेत में गेहूं कटाई का ठेका लेकर काम कर रहे थे।

यह भी पढ़ें -  सोशल मीडिया पर शिकायत का SSP NAINITAL प्रहलाद मीणा ने लिया एक्शन,स्टंटबाजी और रैश ड्राइविंग कर 06 युवक पहले दिखा रहे थे टशन, अब माफ़ी मांगते हुए आ रहे नज़रपुलिस ने सिखाया सबक 04 वाहन किये सीज

गुरुवार शाम चंद्रभान का 11 वर्षीय बेटा सौरभ कश्यप भी परिवार के साथ खेत में काम कर रहा था। कटाई के बाद गेहूं के बंडल बनाने के लिए वह पास ही निर्माणाधीन दुकानों के करीब बने पानी से भरे करीब आठ फीट गहरे पिट के पास पहुंचा। बताया जा रहा है कि बंडल को पानी में भिगोने के दौरान वह अचानक पिट में गिर गया।

यह भी पढ़ें -  मौत खींच लाई देहरादून, कांवड़ यात्रा ड्यूटी के लिए हरिद्वार जा रही थी महिला सब इंस्पेक्टर

परिवार के लोग उसे करीब आधे घंटे तक इधर-उधर तलाशते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बाद में पिट में उसकी चप्पल तैरती हुई दिखाई दी, जिससे अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद बच्चे को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पिता चंद्रभान कश्यप ने बताया कि सौरभ पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। वह हाल ही में पांचवीं कक्षा पास कर छठी में गया था। मासूम की मौत से पूरे परिवार में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें -  *राज्यपाल ने महिला स्वयं सहायता समूहों की उत्पाद प्रदर्शनी का किया अवलोकन*

परिजनों ने बताया कि सौरभ का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव बदायूं में किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999