छात्रों के सपोर्ट में आए Salman Khan, बोले- फैशन नहीं एजुकेशन ट्रेंड बनाओ

खबर शेयर करें -

 

Salman-Khan-On-Student-Protest

राजधानी दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के विरोध-प्रदर्शनों के समर्थन में कई सेलेब्स ने आवाज उठाई। कईयों ने प्रदर्शनकारियों पर हो रही पुलिस की कार्रवाई पर छात्रों का समर्थन किया। इसी बीच अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। बॉलीवुड के भाईजान स्टार्स सलमान खान ने भी अब छात्रों को लेकर अपना समर्थन दिखाया है।

छात्रों के सपोर्ट में आए Salman Khan

दरअसल सलमान खान ने ट्विटर पर लिखा, “ये एक बहुत ही शांतिपूर्ण आंदोलन था। बहुत दुख की बात है कि इसने हिंसक रूप ले लिया। जो छात्र और उनके परिवार घायल हुए, उनके प्रति मेरी पूरी संवेदना है। पेपर लीक एक बहुत गंभीर मुद्दा है। मुझे यह देखकर खुशी है कि हमारे देश के बच्चे बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए एकजुट हुए हैं और उनके माता-पिता ने भी उनका साथ दिया है।”

यह भी पढ़ें -  अब मंगलवार को भी मनाए होली. इस जनपद में जिलाधिकारी ने स्थानीय अवकाश का आदेश किया जारी।।

सलमान ने की भारत के बच्चों की सराहना

उन्होंने आगे कहा, “मैं उनके इस कदम की सच में सराहना करता हूं। उन्होंने लगन, ईमानदारी और कड़ी मेहनत करके अपना भविष्य बनाने और एक बेहतर, शिक्षित भारत के निर्माण के प्रति अपना उत्साह दिखाया है।”

यह आंदोलन या विरोध प्रदर्शन ही सही तरीका है, और छात्रों ने इसे शांतिपूर्ण ढंग से किया है। वे बहुत साहसी और बहादुर हैं। शिक्षा के प्रति प्रेरित और उत्साहित यह पीढ़ी भारत का नाम रोशन करेगी।
सलमान खान, एक्टर

शिक्षा व्यवस्था पर भी सलमान ने की बात

सलमान खान ने आगे लिखा, “यह मुद्दा छात्रों और शिक्षा व्यवस्था के बीच का है। इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। इसका श्रेय केवल हमारे देश के छात्रों को ही मिलना चाहिए। मुझे यकीन है कि सरकार भी उन्हें पूरा समर्थन देगी और शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाएगी। यह सभी के लिए फायदेमंद स्थिति है। एक सकारात्मक फैसले की उम्मीद और प्रार्थना है। जो लोग शिक्षित होना चाहते हैं, उन सभी पर ईश्वर की कृपा बनी रहे।”

शिक्षा ही अगला ट्रेंड और फैशन होना चाहिए और इसे हर साल और अधिक लोकप्रिय व आकर्षक बनना चाहिए, ताकि दूसरे देशों से लोग पढ़ने के लिए भारत आएं और भारत एक एजुकेशन हब बन जाए।
सलमान खान, एक्टर

कई बॉलीवुड सेलेब्स ने उठाई आवाज

बताते चलें कि अभी तक बॉलीवुड से कई सेलेब्स ने आवाज उठाई है। सोनी राजदान, जीनत अमान, अभय देओल, नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक शाह, ओमी वैद्य और सोनाक्षी सिन्हा जैसी कई हस्तियों ने इस आंदोलन को अपना समर्थन दिया।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999