छात्रों को लेकर PM मोदी ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान, राहुल गांधी ने किया रिप्लाई

खबर शेयर करें -

दिल्ली के जंतर मंतर पर आज यानी गुरुवार, 23 जुलाई को भी प्रदर्शन जारी है। इसी बीच अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह-सुबह छात्रों को लेकर बयान जारी किया है। उन्होंने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से पोस्ट कर पेपर लीक के मामले में स्टूडेंट्स को संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं का भविष्ट हमारे लिए पहले है। ऐसे में पेपर लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन होगा।

PM मोदी ने कहा कि पेपर लीक पर होगा फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन
ऑफिशियल एक्स हैंडल से पीएम मोदी ने ट्विट किया, “देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  Kainchi Dham - कैंची धाम स्थापना दिवस पर वाहनों की एंट्री रहेगी बंद, भंडारा और मार्ग पर पार्किंग की अनुमति नहीं

किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा
इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए, सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों की श्रृंखला में ये एक महत्वपूर्ण कदम है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।”

यह भी पढ़ें -  यहां गुलदार की धमक से दहशत , दर्जन भर से अधिक बकरियों को बनाया निवाला

राहुल गाधी ने पीएम के ट्विट का किया रिप्लाई
पीएम मोदी के इस ट्विट के बाद राहुल गांधी ने भी उसके इस पोस्ट पर जवाब दिया। राहुल गांधी ने कहा, “आपने ही हमारे युवाओं के भविष्य को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। आपने न सिर्फ हमारी एजुकेशन सिस्टम पर पूरा कब्जा होने और उसे बर्बाद होने दिया, उसे बढ़ावा भी दिया और इसके जिम्मेदार हर व्यक्ति को संरक्षण दिया। छात्रों की मांगें साफ हैं:

धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाएं।
छात्रों से माफी मांगे।
छात्रों के साथ हिंसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें।”
सोनम भी कर सकते है अनशन खत्म
दूसरी ओर एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने भी अपना अशन खत्म करने के संकेत दे दिए हैं। बीते दिन खबर आई की केंद्रीय मंत्रई जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को मेदांता अस्पताल में सोनम वांगचुक से मुलाकात की। जिसमें उन्हें भरोसा दिलाया गया कि एजुकेशन सिस्टम में जरूर बदलाव के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। सोनम ने भी एक वीडियो जारी किया था जिसमें उन्होंने कहा कि सरकार अगर सरकार आश्वासन दें तो अनशन को खत्म किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी-चलती गाड़ी में सिलसिलेवार चोरी की घटना को अंजाम देकर बैग काटकर सोने चांदी के आभूषण चोरी करने वाले 03 आरोपियों को कोतवाली हल्द्वानी/एसओजी ने चोरी के आभूषणों सहित किया गिरफ्तार
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999