बड़ा सड़क हादसा!, गहरी खाई में गिरी छह पर्यटकों की टवेरा

खबर शेयर करें -
/several-injured-as-tavera-falls-into-ditch-near-jyolikot-

उत्तराखंड के नैनीताल घूमने आए लखनऊ के छह पर्यटकों की खुशियां चीख पुकार में तब्दिल हो गई। वापसी के दौरान उनकी टवेरा ज्योलीकोट के पास अचानक से अमियंत्रित होकर करीब 40 मीटर की गहरी खाई में गिर गई।

जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ पहुंची। जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को खाई से बाहर निकाला। इस हादसे में चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तो वहीं चार अन्य पर्यटकों को चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता राजस्व गांव में देरी को लेकर केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव एवं डीएम नैनीताल को भेजा नोटिस…

खाई में गिरी छह पर्यटकों की टवेरा

मिली जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ प्रताप सिंह (24), निखिल त्रिपाठी (20), आदित्य त्रिपाठी (24), सिद्धांत सिंह (23), आदर्श मिश्रा (23) और निखिलेंद्र सिंघल (23) नैनीताल में घूमने के लिए आए थे। गुरुवार सुबह सभी हल्द्वानी निवासी चालक संग्राम सिंह के साथ टवेरा से काठगोटाम की तरफ लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें -  बागेश्वर- एक होटल के कमरे में मृत मिला 43 वर्षीय युवक

दो गंभीर रूप से घायल

ऐसे में ज्योलीकोट के आगे पहुंचते हुए वाहन अचानक से अनियंत्रित हो गया। जिससे वो सड़क से नीचे 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक संग्राम सिंह और निखिलेंद्र सिंघल गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को अस्पताल भेजा दिया गया है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999