
दिल्ली के जंतर मंतर पर आज यानी गुरुवार, 23 जुलाई को भी प्रदर्शन जारी है। युवाओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी बीच अब केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली पुलिस आयुक्त को केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत लोगों को हिरासत में लेने की अनुमति दी है।
जंतर-मंतर में प्रदर्शन के बीच दिल्ली में NSA लागू!
दरअसल केंद्र सरकार ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को 19 जुलाई से 18 अक्टूबर तक राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत लोगों को हिरासत में लेने की अनुमति दी है।
इस कानून के बाद अगर पुलिस को लगता है कि कोई व्यक्ति राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है। तो उसे बिना किसी मुकदमे और आरोप के हिरासत में रखा जा सकता है। अधिकतम एक वर्ष के लिए इस कानून के तहत लोगों को हिरासत में लिया जा सकता है।

‘पेपर लीक को लेकर फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन होगा’- पीएम मोदी
बताते चलें कि आज ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह-सुबह छात्रों को लेकर बयान जारी किया है। उन्होंने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से पोस्ट कर पेपर लीक के मामले में स्टूडेंट्स को संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं का भविष्ट हमारे लिए पहले है। ऐसे में पेपर लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन होगा।


