Haldwani: सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे बुधवार शाम गड्ढे में अनियंत्रित होकर एक ई रिक्शा नहर में जा गिरा। रिक्शे पर लदे सामान को निकालने की कोशिश में चालक की तबीतय बिगड़ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचा, जहां उसकी मौत हो गई।

गौजाजाली वनभूलपुरा निवासी 45 वर्षीय नजीर अहमद को बुधवार को ट्रांसपोर्टनगर से एक बुकिंग मिली थी। उनको बिजली उपकरण लोड कर किसी कारोबारी के यहां पहुंचाने थे। माल लोड करने के बाद वह रामपुर रोड के पीछे डहरिया से नहर किनारे होते हुए एसटीएच पहुंचे। यहां पिछले कई महीनों से एक गड्डा था। गड्ढे में उतरते ही रिक्शा नहर में पलट गया। प्रत्यक्षर्दियों के मुताबिक चालक ने खुद को गिरने से बचा लिया, लेकिन लोड माल पानी में भीग गया। वह माल निकालने को नहर में कूद गया। कुछ माल निकाल कर सड़क पर भी ले आया, लेकिन तभी अचानक वह सड़क पर गिर गया और उठ नहीं पाया। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि शव मॉर्चरी में भेज दिया है


