न्यू ईयर पर देर रात महसूस किए गए भूकंप के झटके, 3.8 थी तीव्रता, लोग घरों से निकले

खबर शेयर करें -

रविवार देर रात लोग नए साल के जश्न में डूबे हुए थे, तभी भूकंप आ गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली और उससे सटे इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि देर रात करीब करीब 1.19 बजे 3.8 तीव्रता का भूकंप आया. इसका केंद्र हरियाणा के झज्जर में था इसकी गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी।

वहीं भूकंप से अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना भी नहीं आई है. दिल्ली में पिछले कुछ महीनों में कई भूकंप आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें -  4 बच्चों को कुएं में फेंक मां भी कूदी, मौत से लगा डर तो बड़ी बेटी संग निकली बाहर, 3 बच्चों की बन गई कातिल

रविवार सुबर 1.19 बजे यह भूकंप आया. इसका केंद्र दिल्ली से सटा हुआ हरियाणा का झज्जर जिला था. वहां पर जमीन के 5 किमी नीचे धरती अचानक हिल गई, जिससे झज्जर, दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप आ गया. भूकंप की तीव्रता कम होने की वजह से जश्न में डूबे और सोए हुए लोगों को इस बारे में पता नहीं चल पाया. प्रशासन के मुताबिक अभी तक इस भूकंप में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें -  राज्य सरकार के एक साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर रेंजर्स ग्राउण्ड में आयोजित किया गया मुख्य कार्यक्रम।

दिल्ली-एनसीआर में बार-बार आने वाला भूकंप क्या किसी खतरे की ओर इशारा कर रहा है। एक्सपर्ट्स भी इस आशंका को मना नहीं करते हैं। एक्सपर्ट यह भी कहते हैं कि दिल्ली को सबसे बड़ा खतरा हिमालय रीजन की बेल्ट से है। नैशनल सेंटर फॉर सिस्मॉलॉजी (एनसीएस) के अनुसार दिल्ली में बड़े भूकंप की आशंका कम है, लेकिन इससे पूरी तरह इनकार नहीं किया जा सकता। दिल्ली को सबसे बड़ा खतरा इस समय हिमालय रीजन की बेल्ट से है।

यह भी पढ़ें -  नदी में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत, एसडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद देर रात नदी से निकाले शव

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999