अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर बनमीत के घर से ईडी ने बरामद की 268 बिटकाइन, भाई को चार दिन और कस्टडी में भेजा

खबर शेयर करें -

देहरादून : अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर बनमीत व उसका भाई परविंदर नरुला बिटकाइन से ड्रग्स खरीदते थे। रिमांड के दौरान प्रवर्तन निदेशालय ने जब परविंदर के हल्द्वानी स्थित घर की तलाशी ली तो वहां 268 बिटकाइन बरामद हुए।

बताया जा रहा है कि इन बिटकाइन की भारतीय मुद्रा में कीमत करीब 130 करोड़ रुपये है। बनमीत के भाई परविंदर नरुला को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने गत 26 अप्रैल को गिरफ्तार किया था, जिसे कोर्ट ने सात दिन के लिए ईडी की कस्टडी में भेजा था। अब शनिवार को स्पेशल ईडी कोर्ट देहरादून ने परविंदर को चार दिन के लिए और ईडी की कस्टडी में भेज दिया है।

यह भी पढ़ें -  🌿 रामनगर में देव उठाहन एकादशी पर किया तुलसी पूजन व श्रृंगार 🌿

हल्द्वानी में बनमीत नरुला के घर में दी थी दबिश
ईडी ने 26 अप्रैल को हल्द्वानी में बनमीत नरुला के घर में दबिश देकर उसके भाई परविंदर नरुला व अन्य स्वजन से पूछताछ की। पूछताछ के बाद परविंदर के विरुद्ध साक्ष्य मिलने के बाद ईडी ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि परविंदर ने अपने भाई की अवैध कमाई को देश में कई जगह निवेश किया है।

यह भी पढ़ें -  यहां हाथियों के झुंड ने रोकी वाहनों की रफ्तार, सड़क पर अठखेलियां करते रहे नन्हे हाथी

उसने भी दुबई समेत कई देशों में अपने खाते खुलवाए जिनके माध्यम से वह अपने भाई के अवैध कारोबार में साथ देता था। ईडी ने परविंदर को 27 अप्रैल को स्पेशल ईडी कोर्ट देहरादून में पेश किया था। ईडी ने पूछताछ व सर्च के लिए परविंदर की 14 दिन की कस्टडी रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने उस समय केवल सात दिन की कस्टडी रिमांड ही मंजूर की थी।

यह भी पढ़ें -  Gold Silver Price Today: खरीद लो सोना-चांदी!, आज भी कीमतों में भारी गिरावट

इस रिमांड के दौरान ईडी ने उसके घर में कई बार सर्च आपरेशन चलाया। इसमें उसके कंप्यूटर वालेट से 268 बिट काइन बरामद की। शनिवार को ईडी ने उसे स्पेशल ईडी कोर्ट में पेश किया। जहां बताया गया कि इस मामले में परविंदर से और भी पूछताछ की जानी है। ईडी ने आरोपित परविंदर की सात दिन की और कस्टडी रिमांड मांगी। ईडी के तर्कों के आधार पर कोर्ट ने उसकी चार दिन की कस्टडी रिमांड मंजूर कर दी है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999