Uttarakhand Election 2024 : हरिद्वार से हरदा का टिकट पक्का !

खबर शेयर करें -


कांग्रेस ने नैनीताल उधम सिंह नगर सीट और हरिद्वार सीट से अभी तक प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। लेकिन इसी बीच हरिद्वार सीट से हरीश रावत के नाम पर मुहर लगने की बात सामने आ रही है। इसके साथ ही पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने अपने सोशल मीडिया पर शनिवार को जनसंपर्क कार्यक्रम साझा किया इसके साथ ही कहा है कि अपने संघर्षों के साथी का साथ दें। जिसके बाद से उनको टिकट मिलने की खबर पर मुहर लगने की बात हो रही है।


हरिद्वार सीट को लेकर अब तक कांग्रेस ने उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है। लेकिन इसी बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता और हरिद्वार सीट से उम्मीदवारों की लिस्ट में शामिल हरीश रावत (हरदा) ने सोशल मीडिया के जरिए शनिवार को लोगों से जनसंपर्क कार्यक्रम को साझा किया है।

यह भी पढ़ें -  डेमोग्राफिक चेंज पर सरकार सख्त: बनभूलपुरा छापेमारी के बाद सभी जिलों में अलर्ट, बड़े नेटवर्क के खुलासे के संकेत,देखे वीडियो

LOKSABHA ELECTION 2024
इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा है कि अपने अपने संघर्षों के साथ हरीश रावत का मान रखें और साथ दें। उनके इस पोस्ट के बाद माना जा रहा है कि हरिद्वार सीट से हरीश रावत के नाम पर मुहर लग गई है। लेकिन इसकी अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। आज शाम तक कांग्रेस के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें -  कोर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने की शिरकत, कहा- राष्ट्र निर्माण में इसकी बड़ी भूमिका

हरिद्वार सीट से है हरदा की अच्छी पकड़
हरीश रावत ना केवल कांग्रेस के बल्कि उत्तराखंड के साथ ही देश के दिग्गज नेताओं में से एक हैं। हरिद्वार लोकसभा सीट पर उनकी अच्छी पकड़ है। हरिद्वार की जनता के समर्थन में और उनकी समस्याओं को लेकर भी मुखर रहते हैं और उनको इस क्षेत्र की अच्छी समझ भी है। बता दें कि हरदा राजनीति के मंच की भीड़ से लेकर गांव-देहात की गलियों में भी लोगों का ध्यान आकर्षित करना अच्छे से जानते हैं।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- मंडी के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप…

करन माहरा ने भी की थी हरदा के नाम की पैरवी
बता दें कि कांग्रेस में हरिद्वार सीट को लेकर पेंच फंस रहा है। यहां पर हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही हरदा के बेटे वीरेंद्र रावत ने दावेदारी की थी। हालांकि हरीश रावत अपने बेटे को चुनाव लड़ाने के पक्ष में थे। लेकिन पार्टी और कांग्रेस प्रदेश अक्ष्यक्ष ने उनके ही चुनाव लड़ने की पैरवी की है। जिसके बाद हरीश रावत के इस पोस्ट और उनते जनसंपर्क अभियान की शुरूआत के बादा माना जा रहा है कि उनका टिकट पक्का है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999