चुनाव आयोग ने रैलियों और रोड शो पर इतने दिनों तक लगाई पाबंदी

खबर शेयर करें -

चुनाव आयोग ने आज होने वाली अहम बैठक में यह निर्णय ले लिया है कि कोरोना महामारी के चलते पांच चुनावी राज्यों में रैलियों-रोड शो और नुक्कड़ सभाओं पर लगे प्रतिबंध को 15 जनवरी से आगे भी जारी रहेगी . केंद्रीय चुनाव आयोग आज रैलियों और जनसभाओं पर लगी रोक को लेकर अपना आदेश जारी रखा है
15 जनवरी तक सार्वजनिक रैलियों, रोड शो पर लगाया था प्रतिबंध अब 22 जनवरी तक पाबंदी जारी रहेगी

बता दें कि चुनाव आयोग ने आठ जनवरी को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बढ़ते संक्रमण के चलते 15 जनवरी तक सार्वजनिक रैलियों, रोड शो और नुक्कड़ सभाओं पर प्रतिबंध लगाने संबंधी कदम उठाया था. इस दौरान सार्वजनिक सड़कों और चौराहों पर नुक्कड़ सभा करने पर रोक लगाई गई थी. हालांकि, सीमित संख्या में लोगों के घर-घर जाकर प्रचार करने की अनुमति दी गई थी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड पुलिस ने पकड़ी संदिग्ध कार, अश्लील हालत में मिले तीन युवक…दो महिलाएं


राहत- इनडोर वाली जगहों पर बैठक की अनुमति

हालांकि एक राहत भरी खबर यह है कि इनडोर वाली जगहों पर 300 या कुल क्षमता के 50 फीसदी लोगों के साथ बैठकें की जा सकती हैं। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के चलते चुनाव आयोग ने यह फैसला लिया है। चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को यह हिदायत भी दी है कि वे कोविड प्रोटोकाल का इन सभाओं के दौरान कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करें। आदर्श चुनाव आचार संहिता का भी उल्लंघन नहीं होना चाहिए। विदित हो कि चुनाव आयोग ने आठ जनवरी को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम का एलान करते हुए महामारी के मद्देनजर 15 जनवरी तक रैलियों, रोड शो और नुक्कड़ सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया था। जिसकी अवधिको आयोग ने बढ़ाकर अब 22 जनवरी कर दिया है।

यह भी पढ़ें -  Govt Job: इंडियन मर्चेंट नेवी में 1800 पदों पर भर्ती , 10वीं और 12वीं पास को भी मौका


10 फरवरी से शुरू होंगे विधान सभा चुनाव
आयोग ने सभी राजनीतिक दलों से आग्रह करते हुए डिजिटल माध्यम से प्रचार करने के लिए कहा था. साथ ही कहा था कि सरकारी प्रसारक दूरदर्शन के माध्यम से चुनाव प्रचार के लिए राजनीतिक दलों को मिलने वाले समय को दोगुना किया जाएगा. बता दें कि पांच राज्यों में विधान सभा चुनाव 10 फरवरी से शुरू होकर 7 मार्च तक चलेंगे और मतगणना 10 मार्च को होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  जंगल लकड़ी लेने गए युवक का गधेरे में मिला शव, घर के इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999