चुनाव आयोग ने हटाए झारखंड के DGP, अब मिली IPS अजय सिंह को जिम्मेदारी, जानें इनके बारे में

खबर शेयर करें -
IPS Ajay Singh becomes the new DGP of Jharkhand

झारखंड विधानसभा चुनाव के बीच चुनाव आयोग के निर्देश पर राज्य सरकार ने कार्यवाहक डीजीपी अनुराग गुप्ता को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। अब उनकी जगह झारखंड में आईपीएस अजय सिंह को पुलिस महानिदेशक नियुक्त कर दिया है। बता दें कि सीनियर आईपीएस अधिकारी अजय सिंह पहले भी झारखंड के डीजीपी रह चुके हैं। IPS अजय सिंह झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक के पद पर रहे थे।

15वें डीजीपी के तौर पर पदभार संभाला

बता दें कि आईपीएस अधिकारी अजय सिंह ने झारखंड के 15वें डीजीपी के तौर पर पदभार संभाल लिया है। उनकी नियुक्ति को लेकर गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के नए डीजीपी की नियुक्ति को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के हर जिले में बनेंगे दो आदर्श गांव, सीएम धामी ने बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

कौन है IPS अधिकारी अजय सिंह?

बता दें कि आईपीएस अधिकारी अजय सिंह 1989 बैच के अधिकारी है। नीरज सिन्हा के सेवानिवृत्त होने के बाद इन्हें झारखंड का नया डीजीपी बनाया गया था। इससे पहले वे ACB के डीजी और झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष रह चुके हैं। इसी के साथ वे हजारीबाग, धनबाद समेत कई जिलों में एसपी के रुप में अपन सेवाएं दे चुके हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  किच्छा में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की स्थापना की मांग, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय आयुष मंत्री को सौंपा प्रस्ताव
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999