बीजेपी नेता विजया रहाटकर बनी राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष, जानें यहां

खबर शेयर करें -
BJP leader Vijaya Rahatkar becomes chairperson of National Commission for Women

राजस्थान बीजेपी की सह-प्रभारी विजया रहाटकर को राष्ट्रीय महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भारत सरकार की ओर से शुक्रवार को जारी अधिसूचना में विजया राहटकर को राष्ट्रीय महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बता दें कि महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष के रुप में विजया रहाटकर का कार्यकाल तीन साल का होगा।

महाराष्ट्र महिला आयोग की रह चुकी हैं अध्यक्ष

बता दें कि विजया राहटकर महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष के तौर पर भी काम कर चुकी है। वह बीजेपी की राजस्थान की सह प्रभारी हैं। इसके बाद अब उन्हें राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि इस नियुक्ति के साथ वह राष्ट्रीय महिला आयोग का पद संभालने वाली महाराष्ट्र की पहली महिला बन गई हैं। उन्हें केंद्रीय राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त हैं।

यह भी पढ़ें -  नए साल पर नैनीताल आने वाले पर्यटक ध्यान दें, पुलिस ने तैयार किया खास प्लान

महिला आयोग के पास कई शक्तियां

बता दें कि राष्ट्रीय महिला आयोग को कई महत्वपूर्ण शक्तियां दी गई हैं। महिलाओं के विकास के लिए कानूनी और संवैधानिक मुद्दों की समीक्षा करना, महिलाओ के मुद्दों का समाधान करना, संसदीय और विधायी सिफारिसें करना, महिलाओं की शिकायतों का संज्ञान लेना और उचित स्तर पर उन शिकायतों का निवारण करना, उनके अधिकारों में शामिल है।

यह भी पढ़ें -  आकाशीय बिजली गिरने से अपने खेत में धान की रोपाई लगा रहे भाई बहन की मौत

महिला आयोग के पास महिलाओं से संबंधित नीतिगत मामलों पर केंद्र और राज्य सरकारों को सलाह देने की कई शक्तियां हैं। साल 1992 में एक विशेष कानून के तहत महिला आयोग की स्थापना की गई। महिला आयोग को सिविल न्यायालय की शक्तियां दी गईं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999