हल्दूचौड़ में हाथियों का हाईवे पर आतंक, मार्निंग वॉक पर निकले लोगों को दौड़ाया, मची अफरा-तफरी…देखे वीडियो

खबर शेयर करें -

लालकुआं (नैनीताल)। हल्दूचौड़ क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक अब जंगल और गांवों की सीमाएं लांधकर नेशनल हाईवे तक पहुंच गया है। तराई केंद्रीय वन प्रभाग क्षेत्र से निकलकर हाथियों का झुंड न केवल रिहायशी इलाकों में उत्पात मचा रहा है, बल्कि नेशनल हाईवे पार कर राहगीरों और मार्निंग वॉक पर निकले लोगों के लिए भी खतरा बनता जा रहा है।रविवार तड़के उस समय दहशत फैल गई, जब इंडियन ऑयल डिपो के पास अचानक हाथियों का झुंड नेशनल हाईवे पर आ गया।

video- https://youtube.com/shorts/Yqu-YH89QY8?si=1ipXdVlVtYCXRryY

यह भी पढ़ें -  बैंकों में आई 1000 पदों पर भर्ती, उत्तराखंड के युवा ऐसे करें आवेदन

इसी दौरान झुंड में शामिल एक हाथी अचानक उग्र हो गया और मार्निंग वॉक पर निकले लोगों के पीछे दौड़ पड़ा। जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागते नजर आए। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथियों ने नेशनल हाईवे का डिवाइडर पार कर सड़क के दोनों ओर विचरण किया, जिससे वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ी। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन लोगों में डर का माहौल बना रहा।स्थानीय लोगों का कहना है कि हाथियों का झुंड लगभग रोजाना तराई केंद्रीय वन प्रभाग से निकलकर तराई पूर्वी वन प्रभाग क्षेत्र के गांवों और रिहायशी कॉलोनियों की ओर पहुंच रहा है, जहां फसलों और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ लोगों की जान को भी खतरा बना हुआ है।इस पूरी घटना के वीडियो और तस्वीर भी सामने आई हैं, जिनमें हाथी लोगों का पीछा करते और नेशनल हाईवे का डिवाइडर पार करते साफ दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने, हाथियों की आवाजाही पर निगरानी रखने और आबादी वाले इलाकों से उन्हें दूर रखने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  धामी सरकार के सख्त भू कानून का असर,नैनीताल में 14 मामलों में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999