दुष्कर्म का आरोपी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गिरफ्तार

खबर शेयर करें -


अल्मोड़ा। युवती से दुष्कर्म के आरोपी एसएसजे परिसर के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पंकज कार्की को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो महीने पहले उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। वह तब से फरार चल रहा था।


24 नवंबर 2023 को दी गई तहरीर में युवती का कहना था पंकज ने झांसे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। मामला खुलने के बाद पंकज फरार हो गया जिसकी खोज में पुलिस जुटी थी।.
शुक्रवार को उसे जीआर गेट अल्मोड़ा के पास से गिरफ्तार किया गया। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने कहा कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने 37.23 करोड़ की योजनाओं को दी वित्तीय मंज़ूरी,बुनियादी सुविधाओं पर फोकस

एनएसयूआई से भी निष्कासित किया गया


पंकज कार्की एनएसयूआई का सक्रिय कार्यकर्ता था। मामला सामने आने के बाद एबीवीपी मुखर हो गई थी। एनएसयूआई का पुतला जलाया गया था। बढ़ते दबाव को देखते हुए एनएनयूआई ने उसे संगठन से निष्कासित कर दिया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999