महंगे शौक ने पहुंचाया जेल: देहरादून में पढ़ाई कर रहे छात्र बने ड्रग पैडलर, MDMA के साथ पुलिस ने दबोचा

खबर शेयर करें -

 

देहरादून में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली के सिद्धू गैंग से जुड़े छह नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 44.61 ग्राम MDMA बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4.50 लाख बताई गई है। 

चार युवकों को पुलिस ने MDMA के साथ दबोचा

पुलिस के अनुसार 22 सितंबर की रात राजपुर पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ओल्ड मसूरी रोड स्थित शहंशाई रिजॉर्ट के पास एक कार से चार युवकों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 27.12 ग्राम MDMA बरामद हुई। आरोपियों की पहचान वेदांत चौहान, रचित शर्मा, श्रीकांत ममगाई और चिराग रस्तोगी के रूप में हुई। इसके अलावा पुलिस ने सहस्त्रधारा हेलीपैड के पास से दो अन्य युवकों अभिषेक थापा और वैभव ममगांई को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 17.49 ग्राम MDMA बरामद हुई। इस तरह दोनों स्थानों से कुल 44.61 ग्राम MDMA बरामद की गई।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी : CM धामी ने कुमाऊं मंडल में वनाग्नि की घटनाओं पर दिए सख़्त निर्देश,अधिकारियों की छुट्टियां रद्द..

कॉलेज छात्रों को महंगे दामों पर बेचते थे MDMA

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे देहरादून के अलग-अलग इलाकों में रहते हैं और वर्तमान में देहरादून तथा अन्य राज्यों के विभिन्न संस्थानों से तकनीकी शिक्षा के कोर्स कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी दिल्ली निवासी सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू के लिए काम करते थे और उसके गैंग के पैडलर थे। पुलिस के मुताबिक, सिद्धू या उसके एजेंट समय-समय पर देहरादून आकर आरोपियों को MDMA उपलब्ध कराते थे। कभी-कभी आरोपी खुद भी दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश जाकर सिद्धू से MDMA व अन्य मादक पदार्थ लेकर देहरादून आते थे। इसके बाद इन नशीले पदार्थों को खासकर कॉलेज छात्रों को ऊंचे दामों पर बेचने की बात सामने आई है। 

यह भी पढ़ें -  ‘’जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा प्रशासन - मुख्यमंत्री’‘

पर्यटकोंके घूमने-फ़िरने की जगहें

महंगे शौक पूरा करने के लिए तस्कर बने छात्र

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी अच्छे परिवारों से ताल्लुक रखते हैं और उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। पूछताछ में उन्होंने अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए नशे के कारोबार में शामिल होने की बात बताई है। पुलिस ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ थाना राजपुर में NDPS एक्ट की धारा 8/21/29/60 के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। आरोपियों के कब्जे से MDMA के अलावा UK 07 DE 4167 नंबर की इग्निस कार और 12 पॉलिथीन पैकेट भी बरामद किए गए हैं।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999