आस्था स्पेशल ट्रेन : देहरादून से अयोध्या रवाना हुए रामभक्त, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिखाई हरी झंडी

खबर शेयर करें -

देहरादून से आज अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना हुई। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही बड़ी संख्या में दूनवासी अयोध्या पहुंचकर रामलला की दर्शन करेंगे।

ट्रेन में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ 1074 लोग अयोध्या के लिए रवाना हुए। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और टिहरी सांसद माला राजलक्ष्मी शाह ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह भी पढ़ें -  गैरसैंण में होगा बाल संसद का आयोजन, विधानसभा सत्र भी होगा डिजिटलाइज : खंडूड़ी

राम मंदिर के दर्शन को लेकर दूनवासियों में खासा उत्साह दिखा। ट्रेन 23 फरवरी की सुबह 2:55 बजे अयोध्या कैंट पहुचेंगी। इसके बाद स्टेशन से बसों के माध्यम से राम जन्मभूमि पहुचेंगे।

यहां रामलला के दर्शन के बाद अन्य मंदिरों का भ्रमण कराया जाएगा। अयोध्या दर्शन के बाद 24 फरवरी की रात 12:40 बजे ट्रेन अयोध्या कैंट से दून के लिए रवाना होगी और दोपहर में 2:40 बजे दून पहुचेंगी।

Advertisement