किसान आत्महत्या प्रकरण: CM ने की पीड़ित के परिजनों से फ़ोन पर बात, बोले दोषी बचेगा नहीं

खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पीड़ित किसान के परिजनों से फ़ोन पर बात की। इस दौरान सीएम ने उन्हें आश्वस्त किया कि दोषी चाहे कोई भी हो बचेगा नहीं।

CM ने की पीड़ित के परिजनों से फ़ोन पर बात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को काशीपुर मेयर दीपक बाली को फ़ोन किया। मेयर ने फोन से पीड़ित किसान के परिजनों से बात कराई। मुख्यमंत्री ने परिजनों को आश्वासन दिया कि कानून अपना काम कर रहा है। दोषी चाहे कोई भी हो वो बचेगा नहीं।

यह भी पढ़ें -  देर रात dj बजाना पड़ा भारी,पुलिस ने काटा पांच हजार का चालान

मौत से पहले बनाया था भावुक वीडियो

दरअसल रविवार सुबह हल्द्वानी में देर रात किसान सुखवंत सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। गोली मारने से पहले किसान ने एक वीडियो बनाया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि कुछ प्रॉपर्टी डीलर्स ने उनके साथ 4 करोड़ की धोखाधड़ी की है। पुलिस से उन्होंने इसकी शिकायत भी की। लेकिन उन्होंने कोई एक्शन नहीं लिया।

यह भी पढ़ें -  चारधाम मार्ग पर जाम से निपटने की तैयारी तेज, आवास सचिव ने चमोली में पार्किंग परियोजनाएं परखी

SSP समेत कई पुलिस अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

किसान सुखवंत सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया है। किसान ने प्रॉपर्टी डीलर्स के साथ-साथ उधम सिंह नगर एसएसपी मणिकांत मिश्रा और कई पुलिस अधिकारियों पर 30 लाख रुपए लेकर मामले को दबाने का आरोप लगाया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बद्रीनाथ गर्भगृह में स्पाई कैमरे से बना रहा था वीडियो, सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा, हुआ एक्शन
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999