पहाड़ों में पाला, मैदानी इलाकों में बढ़ी ठिठुरन, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

खबर शेयर करें -

uttarakhand mausam (Winter )

उत्तराखंड में भले ही बारिश-बर्फ़बारी न हुई हो लेकिन पहाड़ों में पाला और मैदानी इलाकों में सुखी ठंड से लोग परेशान हैं। हालांकि दिन के समय धूप खिलने से कुछ हद तक राहत जरुरी मिल रही है।

पहाड़ों में पाला और मैदानी इलाकों में बढ़ी ठिठुरन

उत्तराखंड में पहाड़ों से ज्यादा मैदानी इलाकों में ठिठुरन महसूस की जा रही है। कोहरे और पाले ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी है। मौसम विभाग की माने तो फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में बड़ा हादसा,ब्रेक फेल ट्रक ने दो पर्यटक महिलाओं को रौंदा

इन दो जिलों में छाया रहेगा घाना कोहरा

मौसम विभाग की माने तो 13 जनवरी को हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले में घने कोहरा छाया रहेगा। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चम्पावत जिले के कुछ हिस्सों में सुबह के समय दृश्यता कम रह सकती है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने की संभावना बनी हुई है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999