किसानों ने किया सीपीयू कार्यालय का घेराव, चालान में बढ़ोतरी को लेकर किया प्रदर्शन

खबर शेयर करें -

 



रुड़की के तहसील परिसर स्थित सीपीयू कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले सैंकड़ों की संख्या में किसानों ने वाहनों के चालन में हुई अत्यधिक वृद्धि को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए धरना प्रदर्शन दिया।


आज भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में किसान नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर स्थित सीपीयू कार्यालय में पहुंचे और सीपीयू कार्यालय के बाहर किसान धरना देकर बैठ गए। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन टिकैत के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि किसान आज भूखे मरने की कगार पर है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand में भीषण सड़क हादसा: मोब्बेवाला में सीमेंट से लदा ट्रक पलटा, एक की मौत, अन्य घायल


चालान में बढ़ोतरी को लेकर किया प्रदर्शन
किसानों का कहना है कि जहां एक तरफ विद्युत विभाग के द्वारा किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस के सीपीयू विभाग के द्वारा भी किसानों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। जिसको लेकर आज धरना प्रदर्शन किया गया है। भारतीय किसान यूनियन टिकट के जिला अध्यक्ष विजय कुमार शास्त्री ने कहा कि पुलिस के द्वारा वाहनों के चालान में 100 गुना तक वृद्धि कर दी गई है।

यह भी पढ़ें -  जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, अल्मोड़ा का चुनाव संपन्न — नई कार्यकारिणी घोषित

किसान मजदूर इतना मोटा चालान भरने में असमर्थ है। इसी को लेकर उनके द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो आगामी एक अक्टूबर को देहरादून में मुख्यमंत्री से मिलकर समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999