पिता का सिर फूटा, बेटी को दी दुष्कर्म की धमकी_वनभूलपुरा कोतवाली में मामला दर्ज

खबर शेयर करें -

 

हल्द्वानी।
शहर के वनभूलपुरा क्षेत्र में दबंगई और मारपीट का एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने पिता के साथ मारपीट करने के साथ-साथ उनकी बेटी के साथ अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म की धमकी भी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार जवाहर नगर निवासी शकील अहमद पुत्र जमीर अहमद ने वनभूलपुरा कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनके मोहल्ले का ही रहने वाला सद्दाम उर्फ समीर पुत्र ताहिर हुसैन अक्सर इलाके में लोगों से झगड़ा करता रहता है। पूर्व में भी आरोपी द्वारा प्रार्थी और उनके परिवार के साथ गाली-गलौज और मारपीट की घटना हो चुकी है, जिसे स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से समझौते के जरिए सुलझा दिया गया था।

यह भी पढ़ें -  कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, अब इस नेता ने थामा भाजपा का दामन

पीड़ित के अनुसार 14 मार्च को दोपहर करीब 3:30 बजे वह अपनी पुत्री सदफ के साथ हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के रास्ते से किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान आरोपी सद्दाम वहां पहुंचा और बिना किसी कारण के गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। आरोप है कि इस दौरान उसने पीड़ित की पुत्री के साथ बदतमीजी और अश्लील हरकत भी की तथा उसे दुष्कर्म की धमकी देते हुए जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें -  चुनाव में चौकसी के लिए आयकर ने नियुक्त किए 29 अफसर, 13 जिलों में स्पेशल टीम हुई गठित

मारपीट के दौरान शकील अहमद के सिर में गंभीर चोट आई, जिसका मेडिकल भी कराया गया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी की हरकतों से उनका परिवार भयभीत है और भविष्य में किसी बड़ी घटना की आशंका बनी हुई है।

पीड़ित की तहरीर के आधार पर कोतवाली वनभूलपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उप निरीक्षक बबीता मेहरा को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999