हजारों परिवारों के सिर से छत छिनने का डर, HC आदेश पर नेता प्रतिपक्ष ने CM को लिखा पत्र

खबर शेयर करें -

YASHPAL ARYA

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने वन भूमि में रहने वाले परिवारों के हित और अधिकारों पर चर्चा के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का आग्रह किया है।

हाईकोर्ट के निर्देश से पैदा हुआ संकट: आर्य

यशपाल आर्य ने कहा कि आर्य ने कहा कि ऋषिकेश के पशुलोक का मामला उच्च न्यायालय के निर्देश से पैदा हुआ है। किसी भी न्यायालय में राज्य के निवासियों के वनाधिकार अधिनियम-2006 से मिलने वाले अधिकारों, वन भूमियों के पट्टों और वन भूमियों पर पीढ़ियों से रह रहे लोगों की विवशता की विस्तार से चर्चा होना संभव नहीं है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी-देवखड़ी नाले आया उफान पर , बाइक सवार की इस तरह बची जान
dehradun news
यशपाल आर्य ने लिखा सीएम धामी को पत्र

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने की विशेष सत्र बुलाने की मांग

यशपाल आर्य ने पत्र में आगे लिखा कि वन भूमि में रहने वाले लोगों के संबंध में व्यापक चर्चा, उनके अधिकार और उनकी विवशता की चर्चा केवल राज्य की विधानसभा में ही हो सकता है। राज्य के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में इस तरह के मामले हैं। राज्य के लोगों को उजड़ने से बचाना भी सरकार का प्रमुख कर्तव्य है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999