बॉलीवुड में कमबैक कर रही कंगना रनौत! नई फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की शूटिंग की शुरू

खबर शेयर करें -

kangana-ranaut--started-shooting-bharat-bhagya-vidhata-

बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से सांसद कंगना रनौत फिल्मों से दूर है। फिलहाल वो राजनिति में ज्यादा एक्टिव हैं। विंटर सेशन में वो राहुल गांधी पर निशाना साधती नजर आईं थी। हालांकि अब काफी लंबे समय बाद कंगना फिल्मों में वापसी कर रही है। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद दी है। उन्होंने शूटिंग करते हुए वीडियो पोस्ट किया है।

बॉलीवुड में कमबैक कर रही कंगना रनौत!

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो मनोज तापड़िया के साथ नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस इसमें बाकी सेट पर लोगों के साथ मिल रही हैं। मनोज तापड़िया भी उन्हें फिल्म के सीन समझा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  सपा के हल्द्वानी मेयर प्रत्याशी ने छोड़ा मैदान,9 नामांकन निरस्त_8 बाहर

वीडियो शेयर कर उन्होंने लिखा, “फिल्म के सेट पर वापसी कर अच्छा लग रहा है।” काफी समय बाद कंगना शूटिंग कर रही है। इमरजेंसी के बाद वो भारत भाग्य विधाता’ नाम की फिल्म कर रही हैं।

नई फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की शूटिंग की शुरू

दरअसल इमरजेंसी के रिलीज के दौरान ही कंगना ने अपनी नई फिल्म भारत भाग्य विधाता का ऐलान कर दिया था। हालांकि करीब एक साल बाद फिल्म की शूटिंग शुरू की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम

बताते चलें कि ‘भारत भाग्य विधाता’ को यूनोइया फिल्म्स की बबीता आशिवाल और फ्लोटिंग रॉक्स एंटरटेनमेंट के आदि शर्मा द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा हैं। तो वहीं इस फिल्म को मनोज तापड़िया डायरेक्ट कर रहे हैं।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999