महुवा मोइत्रा पर FIR, जानें अब किस मामले में फंसी TMC सांसद

खबर शेयर करें -



बीते साल कैश फॉर क्वैरी कांड के आरोप झेल रहीं टीएमसी सांसद महुवा मोइत्रा अब फिर से एक नए विवाद में फंस गई है। सांसद के खिलाउ एफआईआर दर्ज कराई गई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की साइबर यूनिट ने एफआईआर की है। उनके खिलाफ बीएनएस की धारा 79 के तहत एफआईआर दर्ज हुई है।


दरअसल, महुवा पर एक्स पर अपने पोस्ट में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगा है। महिला आयोग ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस को शिकायत दी थी। अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।

यह भी पढ़ें -  सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक केएस चौहान ने स्पष्ट किया कि मीडिया कर्मियों की हर समस्या का समाधान के लिए सरकार और विभाग प्रतिबद्ध है

किस मामले पर हुई FIR?
बता दें कि महुवा ने हाथरस भगदड़ वाली जगह पर रेखा शर्मा के पहुंचने के वीडियो पर टिप्पणी की थी। वीडियो में एक व्यक्ति उनके पीछे चल रहा है और छाता पकड़े हुए है। वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया, जिसमें एक सोशल मीडिया यूजन ने सवाल उठाया कि रेखा शर्मा अपना छाता क्यों नहीं ले जा सकती? इस पर महुवा मोइत्रा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, वह (रेखा शर्मा) अपने बॉस का पैजामा संभालने में बहुत व्यस्त है।

यह भी पढ़ें -  भाजपा नेताओं की मतदान के दौरान दबंगई

NCW ने तीखी प्रतिक्रिया दी
बता दें कि इस अभद्र टिप्पणी पर NCW ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की, जिसने महुवा के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की। आयोग ने एक बयान में कहा कि अभद्र टिप्पणी अपमानजनक है और महिला के सम्मान के अधिकार का उल्लंघन है

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999