नैनीताल के मल्लीताल के ओल्ड लंदन हाउस में फिर लगी आग, मची अफरा-तफरी

खबर शेयर करें -
ओल्ड लंदन हाउस में आग लगने की वजह

नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में सोमवार देर रात फिर एक बार आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना रात करीब ढाई बजे की है, जब अचानक भवन में आग की लपटें उठने लगीं। इससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि इस बार किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

मल्लीताल के ओल्ड लंदन हाउस में फिर लगी आग

मिली जानकारी के अनुसार, आग मल्लीताल स्थित ओल्ड लंदन हाउस के दूसरे हिस्से में बने कन्नौजिया फर्नीचर हाउस के प्रथम तल पर लगी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और फायर टेंडर की मदद से करीब सवा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

यह भी पढ़ें -  अल्मोड़ा- यहां स्कूटी की डिग्गी में लाखों की कीमत की चरस के साथ युवक गिरफ्तार

27 अगस्त को भी हुआ था भीषण अग्निकांड

गौरतलब है कि इसी भवन में बीते 27 अगस्त को भी भीषण अग्निकांड हुआ था, जिसमें 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी। उस हादसे के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है, और अब फिर उसी जगह आग लगने से लोग दहशत में हैं।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999