स्कूल के गेट से गायब हुई 15 साल की छात्रा -अज्ञात युवक संग स्कूटी पर फरार, लाखों के जेवर और नकदी भी साथ ले गई

खबर शेयर करें -

 

हल्द्वानी। शहर में एक 15 वर्षीय छात्रा के रहस्यमय ढंग से लापता होने से सनसनी फैल गई है। परिजनों का आरोप है कि एक अज्ञात युवक छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। हैरानी की बात यह है कि छात्रा घर से लाखों रुपये के सोने के जेवर, 10 हजार रुपये नकद और कुछ कपड़े भी साथ ले गई।

परिजनों के अनुसार 1 जुलाई की सुबह छात्रा को तिकोनिया स्थित स्कूल के गेट पर छोड़ा गया था, लेकिन वह स्कूल के अंदर पहुंची ही नहीं। छुट्टी के समय जब पिता उसे लेने पहुंचे तो उसके लापता होने की जानकारी मिली।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में मतगणना के लिए प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था, नैनीताल-उधमसिंह नगर की 5 और पौड़ी गढ़वाल की 1 विस सीट की होगी काउंटिंग

सीसीटीवी फुटेज में कथित तौर पर एक अज्ञात युवक छात्रा को नीले रंग की स्कूटी (एमपी-15 एमआर-0436) पर अपने साथ ले जाता दिखाई दिया। इसके बाद परिवार के होश उड़ गए।

परिजनों का कहना है कि छात्रा बेहद सीधी-सादी है और उन्हें आशंका है कि उसे झांसा देकर अपने साथ ले जाया गया है। उन्होंने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए जल्द बरामदगी की मांग की है।

यह भी पढ़ें -  केदारनाथ की जीत पीएम मोदी के विकास कार्यों का है परिणाम, क्षेत्रवाद की राजनीति करने वालों को करारा जवाब

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज, स्कूटी नंबर और अन्य सुरागों के आधार पर छात्रा की तलाश तेज कर दी गई है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999