नैनीताल से वापस लौटे माही, जाते हुए उत्तराखंड पुलिस को कहा थैंक्यू, ये है वजह

खबर शेयर करें -

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अपने उत्तराखंड दौरे के बाद वापस लौट गए हैं। वापस जाते-जाते धोनी ने उत्तराखंड पुलिस को थैंक्यू कहा। इसके साथ ही जाते हुए माही ने अपने होटल के स्टाफ के साथ फोटो भी खिंचवाई।

.
नैनीताल से वापस लौटे माही
क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी चार दिन के नैनीताल प्रवास के बाद सोमवार को वापस लौट गए हैं। पंतनगर स्थित एयरपोर्ट पर धोनी की एक झलक के लिए फैंस का जमावड़ा लग गया था। हांलाकि जाते वक्त भी धोनी अपने प्रशंसकों से दूर ही रहे लेकिन उन्होंने अपने होटल के स्टाफ कर्मियों के साथ ग्रुप फोटो ली।

यह भी पढ़ें -  ADG प्रशासन ने बनभूलपुरा क्षेत्र का लिया जायजा, नई चौकी का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए निर्देश

14 नवंबर को कुमाऊं प्रवास पर आए थे धोनी
बता दें कि धोनी 14 नवंबर को कुमाऊं प्रवास पर सरोवर नगरी नैनीताल पहुंचे थे। एक दिन नैनीताल में रूकने के बाद वो अपने पैतृक गांव ल्वाली अल्मोड़ा पहुंचे। दो दिन धोनी ने अपने गांव में अपनों के बीच समय बिताया। जिसके बाद वो 17 नवंबर को वापस नैनीताल आए। तीन दिन यहीं रूकने के बाद वो सोमवार को वापस लौट गए।

यह भी पढ़ें -  अनियंत्रित होकर खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन


जाते हुए उत्तराखंड पुलिस को कहा थैंक्यू

माही ने वापस जाते हुए उत्तराखंड पुलिस का धन्यवाद किया। इसकी वजह बेहद ही खास है। दरअसल माही जब 14 नवंबर को माल रोड पहुंचे तो वो जाम में फंस गए और फैंस उन्हें पहचान गए। जिसके बाद माही को फैंस ने घेर लिया। पुलिस ने किसी तरह से जाम को खुलवाकर माही को बाहर निकाला। उसके बाद पुलिस उनके नैनीताल प्रवास के दौरान उनकी सुरक्षा में जुटी रही। जिस कारण वापसी के दौरान पुलिस कर्मियों को माही ने थैंक्यू कहा।

Advertisement